Breaking News featured दुनिया

ट्रंप ने मीडिया संस्थानों को दिया फेक न्यूज अवॉर्ड, न्यूयॉर्क टाइम्स रहा अव्वल

fek ट्रंप ने मीडिया संस्थानों को दिया फेक न्यूज अवॉर्ड, न्यूयॉर्क टाइम्स रहा अव्वल

वॉशिंगटन। अमेरिकी मीडिया को हर बार बुरा-भला कहने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के मीडिया संस्थानों को पहली बार दिए गए ”फेक न्यूज ऑवर्ड” के लिए विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी है। ट्रंप ने  उनके ऊपर बनाई जाने वाली फेक न्यूज की चर्चा करते हुए न्यूयॉर्क टाइम्स को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस बात की जानकारी देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि साल 2017 में उनके खिलाफ चलाई गई खबरों में से 90 फीसदी ऐसी हैं, जोकि फर्जी थी। उन्होंने कहा कि साल 2017 में उनके खिलाफ लिखी गई खबरे निष्पक्ष थी, जिसका मकसद उनके खिलाफ झूठ फैलाना था।fek ट्रंप ने मीडिया संस्थानों को दिया फेक न्यूज अवॉर्ड, न्यूयॉर्क टाइम्स रहा अव्वल

यहीं नहीं राष्ट्रपति ट्रंप के इस एलान के कुछ देर बाद ही अंग्रेजी वेबसाइट जीओपी ठप हो गई क्योंकि जीओपी ने इन फेक न्यूज विनर्स और उनकी खबरों को अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित किया था। बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद जीओपी के वेबसाइट लिंक को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। गौरतलब है कि कई विदेशी मीडिया संस्थानों पर फेक न्यूज चलाने का आरोप लगा हुआ है, जिनमें न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन, एबीसी न्यूज, वॉशिंगटन पोस्ट और टाइम्स भी शामिल है।

दूसरी ओर जीओपी की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप के सत्ता में आए सकारात्मक बदलाव की जानकारियां भी दिखाई गईं। बताया जा रहा है कि अमेरिका में 2 मिलियन से ज्यादा नौकरियां दी गई हैं, साथ ही अमेरिका में बेरोजगारी की दर में भी कमी आई है। ट्रंप के सत्ता में आने के बाद आईएसएस भी कमजोर पड़ा है, जिसका उदाहरण इराक और सीरिया में उसका सफाया है। बता दें कि ट्रंप इससे पहले भी कई बार मीडिया के सामने कह चुके थे कि वो जल्द ही अपने खिलाफ फेक न्यूज चलाने वाले विनर्स के नामों का ऐलान करेंगे।

 

Related posts

म्यांमार से भागे 12 रोहिंग्या शरणार्थियों की नफ नदी में डूबने से मौत

Breaking News

कानपुर: विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद, व्यापारी का अपहरण कर हत्या से सनसनी

Shailendra Singh

भारत के 5 राज्यों में बीते 24 घंटों में हुई कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें

Hemant Jaiman