मनोरंजन

जन्मदिन विशेषः एक विलेन बन कर हिरो बने सिद्धार्थ मल्होत्रा

shid जन्मदिन विशेषः एक विलेन बन कर हिरो बने सिद्धार्थ मल्होत्रा

नई दिल्ली। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर में जब सबकी नजरें वरुण धवन और आलिया भट्ट पर थीं, तब वहीं पर एंट्री हुई थी सिद्धार्थ मल्होत्रा की।आज सिद्धार्थ अपना 33वां जन्मदिन मना रहें हैं। लड़कियों के बीच सिद्धार्थ का बहुत क्रेज है।आइये जानते हैं इस हैंडसम एक्टर के जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से-

 

shid जन्मदिन विशेषः एक विलेन बन कर हिरो बने सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ को पहली फिल्म से ही लोग नोटिस कर लिए थे।उनके द्वारा निभाया गया अभिमन्यु का किरदार लोगों को काफी पसंद आया।इसके बाद सिद्धार्थ को मौका मिला एक विलेन बनने का।इस फिल्म में उनके विलेन वाले हिरो लुक से लड़कियां बहुत इंप्रेस हुईं और ये फिल्म सुपरहिट रही।

उनको फिल्मों से पहचान तो मिली, लेकिन अभी उनके करियर में थोड़ा ठहराव आया हुआ है।उन्होंने खुद को एक्टर बनाने के लिए भी बहुत संघर्ष किया।करण जौहर ने उन्हें माय नेम इज खान में सह निर्देशक बनने का मौका मिला। वो कहते हैं ना की हीरे की परख जौहरी को होती है और हिरो की परख जौहर को हो गई।करण ने अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ….में सिद्धार्थ को बतौर हिरो लॉन्च किया।

सिद्धार्थ ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से की थी और कॉलेज के दौरान ही मॉडलिंग शुरु कर दी।सिद्धार्थ ने कई फिल्में की जिसमें कुछ फिल्मों ने उनको अलग पहचान दी। वो शाहरुख खान को अपना रोल मॉडल मानते हैं।फिलहाल उनका करियर अभी धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। जल्द ही उनकी फिल्म अय्यारी रिलीज होगी।

Related posts

जीनिए: इस साल और पिछले साल का दिवाली पर फिल्मों का धमाल

Rani Naqvi

रणवीर-दीपिका की सगाई की बात निकली अफवाह, इस बात से हुआ साबित

Vijay Shrer

जानिए क्या सपना देखते हैं डांसिग स्टार शांतनु

Anuradha Singh