Breaking News featured देश बिहार राज्य

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का दिल्ली के अस्पताल में निधन

jh पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का दिल्ली के अस्पताल में निधन

पटना। बिहार के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया।शिवहर के अम्बाकला निवासी रघुनाथ झा 78 साल के थे।वे बिहार के राजनीति में कद्दावर नेता के रुप में जाने जाते थे।अस्पताल में इलाज के दौरान कल रात उनका निधन हो गया।

 

jh पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का दिल्ली के अस्पताल में निधन

रघुनाथ झा लगातार छह बार शिवहर से विधायक और दो बार गोपालगंज और बेतिया में सांसद रहे।बिहार सरकार में में वो कई विभागों पर मंत्री रहे।वे केन्द्र में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने भारी उद्योग राज्य मंत्री रहे।

1990 में मुख्यमंत्री पद का चुनाव लड़ा था और लालू प्रसाद को मुख्यमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण निभाई थी।शिवहर जिला के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।उनके निधन की खबर सुनते ही उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

Related posts

उत्तराखंड का नैनीताल हैं खूबसूरत पर्टयन स्थल यहां घूम सकते हैं!

mohini kushwaha

‘मिशन 2022 को रफ्तार देंगे पीएम मोदी, 2 अक्तूबर से पहले कर सकते हैं उद्घाटन

Kalpana Chauhan

कावेरी जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में 9 अप्रैल को सुनवाई

Rani Naqvi