हेल्थ

चुकंदर के जूस के हैं जबरदस्त फायदे, ठीक हो जाएगी कई बीमारियां

नई दिल्ली। चुकंदर को अक्सर सलाद के बीच रखा जाता है क्योंकि चुकंदर खाने के बहुत फायदे हैं।चुकंदर के तो इतने फायदे हैं कि अगर इसका जूस पी लिया जाए तो शरीर में कई तरह की बीमारी ठीक हो सकती है।आपको बताते हैं कि चुंकदर के जूस के क्या फायदे हैं।

 

juice चुकंदर के जूस के हैं जबरदस्त फायदे, ठीक हो जाएगी कई बीमारियां

जिन लोगों में खून की कमी हो जाती है, उन्हें सबसे पहले चुकंदर का सेवन करने के लिए कहा जाता है। फिर भले इसे सीधा ग्रहण किया जाए या फिर इसका जूस बनाकर पीया जाए, यह दोनों ही तरीकों से फायदेमंद सिद्ध होता है।डॉक्टरों का मानना है कि चुकंदर का जूस तेजी से असर दिखाता है। लेकिन इसका जूस हर किसी को स्वादिष्ट नहीं लगता और इसे स्वादानुसार बनाने के लिए शक्कर या अन्य चीजें मिलाई जाती हैं।

रोज सुबह एक गिलास चुकंदर के रस में एक चम्मच शहद डालकर पीने से बॉडी को भरपूर आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। यह जूस शरीर के टॉक्सिन्स को भी बाहर कर देता है।चुकंदर में चीनी की जगह शहद मिलाकर पीने से बॉडी कॉलेस्ट्राल को कंट्रोल में रखने में भी मदद मिलती है। यह जूस एनीमिया और हार्ट प्रॉब्लम जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

Related posts

उबले अंडो के पानी का ऐसे करे प्रयोग, होगें अनेक फायदे

Srishti vishwakarma

…मां का दूध बच्चे के लिए संजीवनी जैसा

bharatkhabar

…इस वजह बढ़ जाता है दिल के दौरे का खतरा

bharatkhabar