Breaking News featured दुनिया

पुतिन ने बांधे किम की तारीफों के पुल, कहा- किम एक सक्षम और परिपक्व नेता

skynews putin kim jong un north korea 4203460 पुतिन ने बांधे किम की तारीफों के पुल, कहा- किम एक सक्षम और परिपक्व नेता

मॉस्को।  एक तरफ अमेरिका समेत पूरी दुनिया किम-जोंग के खिलाफ है तो वहीं रूस के राष्ट्रपति ने अलग ही राह पकड़ ली है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम-जोंग-उन की तारीफों के पुल बांधे हैं। पुतिन ने किम-जोंग की तारीफ करते हुए कहा कि वो एक सक्षम और परिपक्व नेता है। साथ ही पुतिन ने कोरियाई प्रायद्वीप पर बनी हुई युद्ध की स्थिति को कम करने के लिए किम-जोंग-उन की तारीफ की। skynews putin kim jong un north korea 4203460 पुतिन ने बांधे किम की तारीफों के पुल, कहा- किम एक सक्षम और परिपक्व नेता

गौरतलब है कि अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने मिसाइल परीक्षणों और परमाणु कार्यक्रमों को लेकर उत्तर कोरिया पर कई सारे प्रतिबंध लगाए हैं। ट्रंप भी लगातार किम जोंग-उन पर हमलावर नजर आते रहे हैं। इस बीच रूस की टॉप मीडिया हस्तियों से बातचीत करते हुए पुतिन ने किम को पूरी तरह से सक्षम और परिपक्व नेता करार दिया है।  पुतिन ने कहा है कि उत्तर कोरिया के शासक के पास परमाणु क्षमता और वैश्विक स्तर पर मारक मिसाइलें हैं। पुतिन के मुताबिक इसके बावजूद किम ने तनाव की स्थिति को सुलझाने की कोशिश की है।

Related posts

ओलंपिक टास्क फोर्स के एलान के बाद दीपा करमाकर ने पीएम मोदी को बोला थैंक्यू

shipra saxena

यूट्यूब नीतियों से परेशान होकर महिला ने हेडक्वार्टर पर की फायरिंग, 4 घायल

rituraj

1 अगस्त से बदल जाएंगे टैक्स और बैंकिंग नियम, जानिए क्या होगा परिवर्तन

Aditya Mishra