लाइफस्टाइल

आप को भी है भूलने की बीमारी, करें ये उपाय

bhulna आप को भी है भूलने की बीमारी, करें ये उपाय

नई दिल्ली। आपने फिल्म गोलमाल देखी है? इस फिल्म में जॉनी लीवर ने एक भूलने वाले शख्स का किरदार निभाया था। जिसमें वो बार-बार भूल जाते थे कि वो कौन हैं या वो क्या कर रहें हैं।आम तौर पर इतने बड़े स्तर पर तो भूलने की बीमारी नहीं होती लेकिन कभी-कभी भूलने की बीमारी होती है। कई बार इस बीमारी से आप बड़ी मुश्किल में पड़ जाते हैं।

 

bhulna आप को भी है भूलने की बीमारी, करें ये उपाय

मेमोरी में सबसे ज्यादजा खास होता है अच्छा नींद लेना।अगर आप पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेते हैं तो आपकी याद्दाश्त पर गहरा असर पड़ता है।किशोरों को कम से कम आठ से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए। वयस्कों को प्रतिदिन सात से नौ घंटे सोना चाहिए, तभी आपका मसि्तष्क स्वस्थ रहेगा।

व्ययाम हमारे जीवन के लिए बेहद खास है।इससे ना सिर्फ शरीर को आराम मिलता है बल्कि दिमाग के लिए भी ये बहुत ही फायदेमंद होता है।अगर आपके पास पर्याप्त समय नहीं है, तो आप अपने काम के दौरान थोड़ा समय निकालकर 10 से 20 मिनट तक एरोबिक क्रिया आदि करें। टहलने भी जा सकते हैं।

शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस की समस्या से बचना चाहते हैं, तो पौष्टिक डाइट का सेवन करें। यह शरीर और दिमाग के लिए अच्छी होती है। अल्कोहल, धूम्रपान से बचें। इन सभी आदतों से मतिभ्रम और मेमोरी लॉस को बढ़ावा मिलता है। अगर आप अपने इन आदतों में बदलाव लाएंगे तो आप को मेमोरी लॉस की समस्या नहीं होगी।

Related posts

इस तरह के 10 सपने देते ऐसे खतरनाक संकेत, पढ़कर हैरान रह जाएंगे आप

Rani Naqvi

बारिश के सुहाने मौसम में ऐसे करें अपने पार्टनर के साथ एंजॉय

mohini kushwaha

सर्दियों में बच्चों के लिए कुछ इस तरह चुनें कपड़े

Anuradha Singh