शख्सियत मनोरंजन

वेंकटप्पा पुटप्पा को गूगल ने डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी

putappa वेंकटप्पा पुटप्पा को गूगल ने डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली। कन्नड़ भाषा के कवि कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा को गूगल ने उनकी 113वीं जयंती के लिए आज गूगल ने डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी है। कुप्पाली को कुवेंपू के नाम से जाना जाता था और उनका जन्म 29 दिसंबर 1904 को हुआ था। वह कन्नड़ लेखक और कवि थे। उन्हें 20वीं शताब्दी के महानतम कन्नड़ कवि की उपाधि दी गई थी।

 

putappa वेंकटप्पा पुटप्पा को गूगल ने डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी

गद्य और पद्य दोनों ही विधाओं में अपनी लेखनी का जादू बिखरने वाले कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा को साहित्य जगत में बेहद प्रसिद्धि कुवेंपू के नाम से ही मिली। कुवेंपू को रामायण को नए सिरे से व्याख्यायित करने के लिए खास तौर से जाना जाता है। उन्होंने अपनी किताब ‘श्री रामायण दर्शनम’ में रामायण को आधुनिक नजरिये से पेश किया, जिसे काफी पसंद भी किया गया था।

उन्हें साल 1958 में राष्ट्रकवि के सम्मान से नवाजा गया. इसके बाद उन्हें 1992 में कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक रत्न का सम्मान दिया।उन्होंने कर्नाटक राज्य गीत ”जय भारत की” भी रचना की थी। कन्नड़ की गरिमा को उच्चतम स्तर पर ले जाने के लिए सरकार ने इनका सम्मान किया और केन्द्र सरकार ने ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 89 साल की उम्र में 11 नवंबर 1994 में कुवेंपू ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Related posts

अभी बहुत कुछ हासिल करना है : जैकलिन

bharatkhabar

जमानत खारिज, 22 सितम्बर तक न्यायिक हिरासत में रहेगी रिया चक्रवर्ती

Trinath Mishra

33वें जन्मदिन पर हिना खान ने ऐसे की मस्ती, तश्वीरें वायरल

Trinath Mishra