मनोरंजन

रजनी के अपील के बाद भी नहीं माने फैंस, कर दिया वो काम

rajnikant रजनी के अपील के बाद भी नहीं माने फैंस, कर दिया वो काम

चैन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत साउथ में सिर्फ एक एक्टर नहीं हैं बल्कि उनकी पूजा कि जाती है। फिल्मों में उनके स्टाइल को लेकर चाहे जितनी भी तारीफ की जाती हो, दुनिया तो उनकी सादगी की दीवानी हो जाती है। रजनीकांत के अंदर एक खास अदा है जिसके चलते वो लोगों के दिलों पर राज करते हैं। हाल ही में एक शादी में पहुंचे रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों से पैर नहीं छूने की अपील की।

 

rajnikant रजनी के अपील के बाद भी नहीं माने फैंस, कर दिया वो काम

रजनीकांत ने कहा कि सिर्फ किसी ने पैसे कमा लिए या सत्ता हासिल कर ली तो उसके पैर ना छूएं। पैर छूना है तो माता-पिता और भगवान के छूएं। उनकी इतनी अपील के बाद भी बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने उनके पैर छुए।

गुरुवार को रजनीकांत ने मदुरई, विरुधुनगर, नमक्कल और सलेम जिलों के हजारों कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने अपने पांच मिनट के भाषण में प्रशंसकों से कहा, ‘जब मैं 16 साल का था तब राजकुमार के एक कार्यक्रम में बेंगलुरु गया था। जब मैंने राजकुमार को पहली बार देखा तो मैं आश्चर्यचकित रह गया। उनकी फिल्मों के दृश्य मेरे दिमाग में चलने लगे। मैं उनके पास गया और उनको छू लिया। मैं आपकी उत्सुकता को समझ सकता हूं।’

Related posts

ये हैं सोनम की शादी के 5 बेस्ट वीडियोज, देखिए VIDEOS

rituraj

‘लवरात्रि’ के बाद ‘लवयात्री’ से भी नहीं बनी बात, कोर्ट ने कहा प्रोमो जारी कैसे कर दिया

mohini kushwaha

OMG: महिला क्रिकेट टीम के लिए ये क्या कह गए ऋषि कपूर

Rani Naqvi