Breaking News featured राज्य

ओडिशा: मंत्री ने बताया ब्राह्मणों को भिखारी, सीएम पटनायक ने किया बर्खास्त

mantri ओडिशा: मंत्री ने बताया ब्राह्मणों को भिखारी, सीएम पटनायक ने किया बर्खास्त

भुवनेश्वर। ओडिशा के कृषि मंत्री ने ब्राह्मणों को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन्हें उनके पद से बर्खास्त कर दिया है। दामोदर की बर्खास्तगी वाली बात की पुष्टी करते हुए एक मंत्री ने बताया कि सीएम ने दामोदर को जल्द से जल्द अपने पद से इस्तीफा देने को कहा था, लेकिन जब उन्होंने ऐसा नहीं किया तो सीएम ने फॉरन उन्हें बर्खास्त कर दिया। बता दें कि राउत ने ब्राह्माण समाज के खिलाफ टिप्पणी करते हुए उन्हें भीख मांगने वाला भिखारी करार दिया था। दामोदर ने कहा था कि राज्य के किसी भी हिस्से में कोई भी आदिवासी भीख नहीं मांगता, लेकिन ब्राह्मण समाज के लोग जगह-जगह भीख मांगते हुए नजर आ जाएंगे।
mantri ओडिशा: मंत्री ने बताया ब्राह्मणों को भिखारी, सीएम पटनायक ने किया बर्खास्त

आपको बता दें कि ओडिशा में 9 फीसदी ब्राह्मण आबादी है, ऐसे में राउत के बयान के बाद जगह-जगह पर राउत के खिलाफ प्रदर्शन होने लगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राउत से इस्तीफा देने के लिए कहा था, लेकिन जब उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि किसी भी जाति, नस्ल या धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्प्णी करने वालों को बर्दाश्त नहीं जाएगा, मैंने राउत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है।

बताते चलें कि दामोदर राउत ना सिर्फ नवीन पटनाय के मंत्रिमंडल में मंत्री थे बल्कि वो बीजू जनता दल के उपाध्यक्ष भी हैं। पटनायक ने कहा कि राउत की बर्खास्तगी को स्वीकार करने के लिए राज्यपाल को पत्र भी भेजा गया है। इससे पहले भी राउत विवादों में घिर चुके हैं, इससे पहले उन्होंने आंगनवाड़ी सेविकाओं के खिलाफ भी विवादित टिप्पणी की थी।

Related posts

राज्यों में गोरक्षा को लेकर हुई हिंसा की क्षतिपूर्ती राज्य सरकारों की जिम्मेदारी: सुप्रीम कोर्ट

Rani Naqvi

महबूबा मुफ्ती का बयान कहा, मोदी ही निकाल सकते है कश्मीर का हल

kumari ashu

नगरोटा साजिश में मिले पाकिस्तान के खिलाफ सबूत, विदेश मंत्रालय ने दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया तलब

Trinath Mishra