उत्तराखंड देश राज्य

स्मार्टफोन के जरिए सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत से सीधे जुड़ सकती है उत्तराखंड जनता

uttrakhand

देहरादून। उत्तराखंड की जनता अब सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से स्मार्टफोन के जरिए सीधे जुड़ सकती है। सीएम रावत गुड गवर्नेंस और जनता के साथ बेहतर सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। सोशल मीडिया और तकनीक के जरिए सीएम रावत जनसंवाद के लिए सक्रिय है। इसी कड़ी में बीते शुक्रवार को सचिवालय में एक एप लॉन्च किया। इस मोबाइल एप को एंड्रॉयड और आई फोन में एप्पल स्टोर में जाकर डाउनलोड कर सकते है। इस एप के कंटेंट इंग्लिश और हिन्दी दोनों ही भाषाओं में पढे़ जा सकते है। एप जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, जन शिकायतों को सुनने और उनके त्वरित निस्तारण में मददगार साबित होगा। एप पर आने वाली जनशिकायतों का संज्ञान लेकर उनका तूरंत समाधान किया जायेगा। एप के जरिए से देश के किसी भी कोने से सीधे मुख्यमंत्री से जुड़ा जा सकेगा।

uttrakhand
uttrakhand

बता दें कि शिकायतें और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक भेजी जा सकेगी। एप के जरिए समाधान पोर्टल पर भी शिकायतें और सुझाव दर्ज किए जा सकते है। एप के जरिए उत्तराखण्ड सरकार से संबंधित सभी खबरों को एक क्लिक से पढ़ या वीडियो देख सकते है। सरकार की योजनाओं की जानकारी, उनकी प्रगति और नए प्रयासों के बारे में एप से जानकारी मिल सकेगी। एप पर सीएम द्वारा किए गए ट्वीट देखे जा सकते हैं। एप पर सभी जिलों के जिलाधिकारियों व एसएसपी के फोन नंबर मौजूद हैं। जरूरत पड़ने पर जनता सीधे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकती है। युवा वर्ग सीधे तौर पर एप के जरिए मुख्यमंत्री से जुड़ सकते है।

वहीं मुख्यमंत्री के दैनिक भ्रमण और कार्यक्रमों की जानकारी भी एप पर उपलब्ध होगी। एप से अपने आसपास और क्षेत्र की किसी भी घटना या कार्यक्रम की सूचना सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जा सकती है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आशा है कि एप सरकार तथा जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में सार्थक सिद्ध होगा।

Related posts

सतपाल महाराज ने देहरादून में महिला मोटिवेटरों, फेसिलिटेटरों कोर्डिनेटरों से सीधा संवाद किया

Rani Naqvi

मैनपुरीःजसराजपुर संकिसा में दलाई लामा के प्रवचन समारोह को लेकर जोरदार तैयारियां

mahesh yadav

चुनाव आयोग की फटकार के बाद आजम खान ने पत्रकारों पर दिया ये बयान

bharatkhabar