उत्तराखंड राज्य

सतपाल महाराज ने देहरादून में महिला मोटिवेटरों, फेसिलिटेटरों कोर्डिनेटरों से सीधा संवाद किया

satpal maharaj सतपाल महाराज ने देहरादून में महिला मोटिवेटरों, फेसिलिटेटरों कोर्डिनेटरों से सीधा संवाद किया

देहरादून। बीते रविवार को सतपाल महाराज ने सिचाई, लघु सिचाई, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति उत्तराखंड सरकार द्वारा वाडिया इंस्टीट्यूट देहरादून में महिला मोटिवेटरों, फेसिलिटेटरों कोर्डिनेटरों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। जिसमें मंत्री द्वारा जलगाम मोटिवेटरों, फेसिलिटेटरों कोर्डिनेटरों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों में काम आने वाली तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं, मानदेय और भत्ता के भूगतान आदि के सम्बंध में जानकारी ली गई।

satpal maharaj सतपाल महाराज ने देहरादून में महिला मोटिवेटरों, फेसिलिटेटरों कोर्डिनेटरों से सीधा संवाद किया

बता दें कि मंत्री द्वारा महिला मोटिवेटरों, फेसिलिटेटरों, कोर्डिनेटरों का समस्याओं के जल्द निस्तारण के लिए प्रमुख सचिव मुख्य परियोजना निदेशक जलागम, परियोजना निदेशक जलागम को निर्देश दिए हैं। मंत्री का ये भी कहना है कि महिलाओं का किसी भी स्तर पर शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

साथ ही इसके अतिरिक्त मंत्री द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने वाले अधिकारियों, महिला मोटिवेटरों, फेसिलिटेटरों, कोर्डिनेटरों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही कार्य के लिए उदासीनता बरतने वाले अधिकारी, कर्मिकों को दण्डित भ किया जाएगा। साथ ही मंत्री जी ने कहा कि वर्तमान में जलागम विभाग, जलागम उपचार, जलस्त्रोत, चिरन्तरता और वर्षा आधारित क्षेत्र का विकास जीविकोपार्जन के अवसर में वृद्धि और निर्बल वर्ग औद्दोनिकी कृषि और पशुपालन आदि के विकास के लिए परियोजनाओं का क्रियान्वयन कर रहा है। जिसमें आम आदमी, किसान का आर्थिक सामाजिक विकास हो सके इस लिए योजनाओं में पारदर्शिता और परियोजना का समयबद्ध पूरे किए जाने के निर्देश मंत्री द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Related posts

लोकसभा चुनाव में सिर्फ यूपी में पड़ सकता है गठबंधन का असर: अमित शाह

Ankit Tripathi

ममता बनर्जी बोलीं, हम देश को नहीं बंटने देने की शपथ लेते हैं

bharatkhabar

चार धाम यात्रा में वर्ष 2013 के बाद 2017 में रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

Breaking News