खेल मनोरंजन

शादी की चर्चा बने विराट के जुराब, ये है वजह

virat ke moje शादी की चर्चा बने विराट के जुराब, ये है वजह

नई दिल्ली। 2017 हर साल की तरह बस खत्म होने वाला ही था कि एक ऐसी खबर सामने आ गई जिसने इस साल को जाते-जाते खास बना दिया। इस साल 11 दिंसबर को विराट और अनुष्का ने सात फेरे लेकर सबको चौंका दिया। कुछ वक्त तक तो यकीन नहीं आया कि भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की चुलबुली हिरोइन अनुष्का शर्मा ने सचमुच शादी कर ली है, लेकिन जब इन दोनों की शादी का वीडियो सामने आया तो लोगों ने इस जोड़ी को दिल खोल कर बधाई दी।

 

virat ke moje शादी की चर्चा बने विराट के जुराब, ये है वजह

इटली में शादी और अब मुंबई व दिल्ली में रिसेप्शन से यो जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाएगी। इस वक्त सोशल मीडिया पर हर तरफ इन दोनों की शादी के चर्चे हो रहें हैं। खासकर अनुष्का का लंहगा देखकर लड़कियों के मन में और बैचेनी बढ़ गई है। इस लहंगे को सब्याची मुखर्जी ने डिजाईन किया है। यहां तक की विराट की ड्रेस को भी सब्याची ने ही डिजाइन किया है। इसी बीच विराट कोहली का मोजा या कहें जुराब भी चर्चा का विषय बना हुआ है। लाखों-करोड़ों खर्च हुए दोनों के कपड़े और गहनों के बीच विराट के जुराब को लेकर बात फैल रही है क्योंकि विराट के जुराब उनकी ड्रेस से मैच नहीं कर रहें हैं।

विराट ने हल्की गुलाबी सिल्क की शेरवानी पहनी है जिसमें वो और भी ज्यादा हैंडसम लग रहें हैं। उनके शेरवानी के दुपट्टे पर भी जरी का काम किया गया है जो उनके कपड़े की शोभा बढ़ा रहा है। इसी बीच उनके मोजे को बेहद ही हल्का बताया जा रहा है। अनुष्का के गहनों में भारी गहना का इस्तेमाल किया गया और साथ ही उन्होंने बालों पर हल्के गुलाबी और सफेद बाल का जुड़ा बना रखा था। बहरहाल, ये दोनो जोड़ी सबके बीच खलबली मचाकर फिलहाल रोम में हनीमून मना रही है। हनीमून से लौटते ही ग्रेंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

Related posts

केआरके के खिलाफ सलमान खान ने मानहानि का मुकदमा कराया दर्ज

pratiyush chaubey

रियो ओलम्पिक: बोल्ट फिर चैम्पियन, रचा इतिहास

bharatkhabar

मशहूर डांसर सपना चौधरी ने फैंस का तोड़ा दिल…. कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट, जानिए क्या है पूरा मामला

Neetu Rajbhar