featured Breaking News देश

पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन

border fire पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगी भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।

border_fire

जम्मू एवं कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में विभिन्न सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तानी सेना ने आज (शुक्रवार) संघर्षविराम का उल्लंघन किया। उन्होंने अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हमारी चौकियों को छोटे व स्वचालित हथियारों से निशाना बनाया।”

सूत्रों ने कहा, “हमारे सैनिक समान क्षमता के हथियारों से पाकिस्तान की गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं।” अंतिम रपट मिलने तक गोलीबारी जारी थी। भारतीय पक्ष से फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related posts

बजाज फिनसर्व के पर्सनल लोन के साथ, अपनी शादी को अपने सपनों के अनुरूप बनाए यादगार

Trinath Mishra

आगरा के ताजमहल को यूनेस्को ने विश्व के सबसे बेहतर विरासतों में किया शुमार

Breaking News

दैनिक राशिफल: जानिए सितारों के अनुसार कैसे करें अपने दिन की शुरुआत

Aditya Mishra