Breaking News featured दुनिया देश

आगरा के ताजमहल को यूनेस्को ने विश्व के सबसे बेहतर विरासतों में किया शुमार

Taj Mahal Edited.jpeg आगरा के ताजमहल को यूनेस्को ने विश्व के सबसे बेहतर विरासतों में किया शुमार

आगरा। एक सर्वे के मुताबिक कंबोडिया में स्थित विश्व के सबसे बड़े हिंदू मंदिर अंकोरवाट के बाद ताजमहल को दूसरा सबसे अच्छा यूनेस्को का विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया है। विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक अंकोरवाट मंदिर को ट्रेवल पोर्टल ने पहला स्थान दिया है। इस सूची में प्रदर्शित अन्य स्मारकों में पेरू में दक्षिण अमेरिका के माचू पिचू, ब्राजिल के इगाजु नेशनल पार्क,इटली का सासी ऑफ मटेरा, इजराइल का यरूशलम व तुर्की में इस्तांबुल के ऐतिहासिक क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में 1368 ईस्वी में उत्तरी क्यूई राजवंश के जू दा द्वारा निर्मित चीन की महान दीवार को भी शामिल किया गया है। Taj Mahal Edited.jpeg आगरा के ताजमहल को यूनेस्को ने विश्व के सबसे बेहतर विरासतों में किया शुमार

यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र का एक ऐसा संगठन है जो सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत स्थलों को सूचीबद्ध करता है। दुनिया भर के यात्रियों ते सर्वेतम मुल्यांकन को शामिल किया जाता है। यूनेस्को में दूसरा सबसे प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल को शामिल करना भारत का विश्व स्तर पर गौरव बढ़ाता है। आपको बता दें कि ताजमहल को साल 1983 में विश्व के सात विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया था। ताजमहल को भारत में मुस्लिम वास्तूकला का गहन और विश्व की विरासत के सबसे प्रशंसनीय कृतियों में से एक रूप में वर्णित किया गया है। ताजमहल स्मारक को देखने प्रतिवर्ष 8 मिलियन पर्यटक आते है। आगरा स्थित ताजमहल को दुनिया के सात अजूबों में से एक माना जाता है।

 

 

Related posts

आवारा पशुओं से जल्द मिलेगी राहत, एसडीएमसी ने शुरू किया गौशाला पहुंचाने का अभियान

Rani Naqvi

अमृतसर रेल हादसे में 59 लोगों की जान लेने वाली ट्रेन के ड्राइवर का पहली बार सामने आया बयान

Rani Naqvi

पेट्रोल के दाम से मध्य प्रदेश के 2 जिले बेहाल, पेट्रोल की कीमत 121रुपए प्रति लीटर के पार

Rahul