featured Breaking News देश

पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन

border fire पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगी भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।

border_fire

जम्मू एवं कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में विभिन्न सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तानी सेना ने आज (शुक्रवार) संघर्षविराम का उल्लंघन किया। उन्होंने अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हमारी चौकियों को छोटे व स्वचालित हथियारों से निशाना बनाया।”

सूत्रों ने कहा, “हमारे सैनिक समान क्षमता के हथियारों से पाकिस्तान की गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं।” अंतिम रपट मिलने तक गोलीबारी जारी थी। भारतीय पक्ष से फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related posts

दैनिक राशिफल: जानिए कैसा होने वाला है आज का दिन

Aditya Mishra

उपहार अग्निकांड: गोपाल अंसल की सजा कम करने की अर्जी पर सुनवाई टली

shipra saxena

Uttarakhand: जनता को किए वादे कैसे पूरी करेंगी भाजपा? सीएम पुष्कर धामी ने बताया आगे का प्लान

Neetu Rajbhar