पर्यटन

गोवा में होगी मस्ती, दोस्तों के साथ जाएं जरुर

gao गोवा में होगी मस्ती, दोस्तों के साथ जाएं जरुर

नई दिल्ली। गोवा भारत का एक ऐसा राज्य है जहां जाने के लिए भारत का यूथ हमेशा प्लान बनाता है। गोवा भारत की सबसे खूबसूरत जगह में से एक हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए तो ये जगह बहुत खास होती है। वैसे तो गोवा जाने के लिए किसी वजह की जरुरत नहीं है फिर भी इन वजहों से आप खूद को गोवा जाने से रोक नहीं पाएंगे।

गोवा में पर्यटकों की भीड़ सबसे अधिक गर्मी में होती हैं। गोवा के बीच पर ठंडी-ठंडी हवाओं में लोग मस्ती करने आते हैं।गर्मी के बाद मानसून की बौछारों के बीच मस्त माहौल का आनंद बटोरने के लिए गोवा भी मानसून प्रेमी सैलानियों का स्वागत करता है।

 

gao गोवा में होगी मस्ती, दोस्तों के साथ जाएं जरुर

गोवा की राजधानी पणजी छोटा शहर जरूर है, लेकिन बेहद खूबसूरत है। यह शहर चांदी-सी चमकती धाराओं वाली मांडवी नदी के किनारे बसा है और लाल छतों वाले मकान, खूबसूरत बगीचे, अद्भुत शिल्पकारी वाली मूर्तियां, खूबसूरत गुलमोहर और हरे-भरे पेड़ों की छाया के लिए जाना जाता है।

मीरामार बीच पणजी के नजदीक सिर्फ 3 किलोमीटर दूर स्थित है। इस खूबसूरत सुनहरे समुद्री तट की मुलायम रेत, ताड़ के पेड़ और अरब सागर की नीली छटा देखकर हर कोई इसकी खूबसूरती में खो जाता है। इसकी खूबसूरती की वजह से इसे ‘गोल्डन बीच’ के नाम से जाना जाता है।

Related posts

पर्यटन के लिए मसूरी है बेहतर डेस्टिनेशन

piyush shukla

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दिये राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार

Trinath Mishra

बीफ खाने वाले पर्यटक अपने देश में खाकर भारत घूमने आयें: पर्यटन मंत्री अल्फोंस

piyush shukla