featured देश राज्य

तमिलनाडु और केरल के बाद अब ओखी तुफान ने किया मुंबई का रूख

maharashtra

मुंबई। तमिलनाडु और केरल में तबाही मचाने वाले ओखी तुफान ने अब मुंबई का रूख कर लिया है। इसके चलते मुंबई में हाईवे पर ओले गिरने की खबर है। वहीं रात से लगातार बारिश भी जारी है। ओखी के कारण मुंबई में एतिहात बरतते हुए मुंबई के आस पास के इलाकों में छुट्टी घोषित करते हुए स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

maharashtra
maharashtra

बता दें कि ओखी को लेकर मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए बारिश की आशंका जताई थी और बीते सोमवार की रात से ही मुंबई में इसका नजर आने लगा था। बीएमसी की ज्यादा आपदा प्रबंधन यूनिट ने चक्रवात ओखी के असर को देखते हुए समुंदर में हाई टाइड की संभावना जाहिर की है। आपदा प्रबंधक विभाग का कहना है कि ओखी की वजह से समुंद्र में देर रात को 5 मीटर लंबी लहरे उठ सकती हैं।

वहीं ओखी के प्रकोप से महाराष्ट्र ही नहीं गुजरात भी नहीं बच पाएगा। इसके चलते गुजरात में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस च्रकवात ने दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में भारी तबाही मचाई है। तूफान के कारण केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में करीब 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग अभी तक लापता हैं।

Related posts

आगरा में सफाईकर्मी की मौत ने लिया सियासी रूप, प्रियंका से लेकर अखिलेश ने किए ट्विट

Rani Naqvi

एक बार फिर शादी कर सकते हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Rani Naqvi

तेजस्वी यादव की अर्जी हुई खारिज, जल्द खाली कर सकते हैं उपमुख्यमंत्री निवास

Pradeep sharma