featured मनोरंजन

शशि कपूर का कोलकाता से खास जुड़ाव, विदेशी महिला से की थी शादी

shashi kapoor

कोलकाता। हिन्दी सिनेमा और रंगमंच के दिग्गज अभिनेता शश‍ि कपूर का बीते सोमवार को 79 साल की उम्र में कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। शशि कपूर का कोलकाता से खासा लगाव रहा। यहीं पर शशि ने विदेशी महिला जेनिफर केंडल से शादी की थी। शशि कपूर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के कलकत्ता स्थित थिएटर में प्ले किया करते थे। जेनिफर के माता-पिता प्रसिद्ध नाट्य प्रेमी थे।

shashi kapoor
shashi kapoor

बता दें कि जेनिफर केंडल शेक्सपियराना कंपनी के मालिक की बेटी थीं। नाटकों के कारण शश‍ि कपूर को कोलकाता में बड़ी प्रसिद्धि मिली। जेनिफर केंडल भी उनके प्ले देखने के लिए आया करती थी। इस दौरान दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने लगे और एक दूसरे के करीब आते गए। कुछ समय बाद इस दोस्ती को दोनों ने शादी के रिश्ते में बांधने का निर्णय लिया और दोनों ने महानगर में चौरंगी लेन से थोड़ी दूर पर 13ए सदर स्ट्रीट स्थित एक होटल में शादी कर ली।

Related posts

Congress Second List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 43 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

Rahul

मास शूटिंग से दहला अमेरिका,हमले में हमलावर समेत तीन की मौत, 10 घायल

rituraj

रेल हादसा: शाम तक पता चलेगा कौन है जिम्मेदार- सुरेश प्रभु

Pradeep sharma