Breaking News featured राज्य

इंतजार खत्म, राजधानी दिल्ली में आम लोगों के लिए खुला मैडम तुसाद संग्राहालय

MODI WAX 2831989f इंतजार खत्म, राजधानी दिल्ली में आम लोगों के लिए खुला मैडम तुसाद संग्राहालय

नई दिल्ली। मैडल तुसाद म्यूजियम को देखने का इंतजार कर रहे दिल्ली वालों का इंतजार आज खत्म हो गया है। राजधानी दिल्ली में मैडल तुसाद के म्यूजियम को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। बता दें कि दिल्ली में बना मैडम तुसाद चेन का ये 23वां म्यूजियम है। कनॉट प्लेस की रीगल बिल्डिंग में बने इस म्यूजियम का टिकट 960 रुपये रखा गया है, वहीं बच्चों के लिए इसके टिकट को थोड़ा कम करते हुए 760 रुपये रखा गया है। मैडम तुसाद के इस म्यूजियम में सलमान खान और राजकपूर समेत 50 हस्तियों के पूतलों को रखा गया है। म्यूजियम में जो सेक्शन बनाए गए हैं उनमें हिस्ट्री, खेल,संगीत,फिल्म और पॉलिटिक्स शामिल है, जिनमें 51 फेमस हस्तियों के पुतलों को रखा गया है। इसी के साथ म्यूजिम के एक सेक्शन में मैडम तुसाद की कहानी भी बताई गई है। इसी के साथ ये भी बताया गया है कि मोम के पूतले कैसे बनाए जाते हैं।

MODI WAX 2831989f इंतजार खत्म, राजधानी दिल्ली में आम लोगों के लिए खुला मैडम तुसाद संग्राहालय

मोम के पूतले बनाने की इस प्रक्रिया के शुरूआती 20 मिनट में पीएम मोदी के पूतले को कैसे बनाया गया, इसके बारे में बताया गया है। मैडम तुसाद के इस संग्राहलय के गेम्श सेक्शन में मेरी कॉम, डेविट बेकहम,मिल्खा सिंह और उसैन बोल्ट के अलावा कपिल देव और सचिन तेंदुलकर के पूतले रखे गए हैं। साथ ही फिल्मी सेक्शन में राजकपूर, रणवीर कपूर, सलामान खान और ट्राम क्रूज सहीत कई फिल्मी हस्तियों के पूतलों को जगह दी गई है। वहीं इतिहास के सेक्शन में महात्मा गांधी, भगत सिंह, सरदार पटेल और अब्दुल कलाम के पूतले लगाए गए हैं।

फिल्मी सेक्शन में राजकपूर के पूतले की अगर बात करें तो उनका मोम का पूतला सभी पूतलों में सबसे अलग है क्योंकि इसे काले और सफेद रंग से बनाया गया है। आपको बता दें कि मैडम तुसाद का पहला म्यूजियम 200 साल पहले साल 1835 में लंदन की बेकार स्ट्रीट में बनाया गया था। वहीं आज विश्व के 23 देशों में इस म्यूजियम की चेन हैं। जिनमें लंदन, शंघाई, बर्लिन और अब दिल्ली भी शामिल हो गया है।

Related posts

दिवाली से एक दिन पहले सोने-चांदी के रेट में गिरावट, जानें अपने शहर का Price

Rahul

अटल जी के समय हुआ पहला प्रवासी भारतीय सम्मेलन: सुषमा

Breaking News

ट्रंप के पास एस400 डील में छूट देने का पूरा मौका है, भारत को मिलेगी राहत

bharatkhabar