देश featured राज्य

निकाय चुनाव: कई स्थानों पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित

evm mashin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में सूबे के 24 जिलों में बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे से मतदान जारी है। इस बीच कानपुर, मेरठ समेत कुछ जिलों के कई मतदान केंद्रों से ईवीएम में खराबी के समाचार मिले हैं।

evm mashin
evm mashin

बता दें कि ईवीएम में खराबी के चलते कई स्थानों पर मतदान प्रभावित हुआ है। कानपुर के नौबस्ता इलाके के बूथ संख्या 66 पर ईवीएम में आई खराबी के चलते मतदाताओं ने वहां हंगामा भी किया। वार्ड संख्या 63 में हंगामा कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज का आरोप भी लग रहा है।

वहीं मेरठ में सुबह मतदान शुरु होते ही वार्ड संख्या 72 के एक मतदान केंद्र पर ईवीएम में खराबी की खबर मिली। मेरठ में ही वार्ड संख्या 89 में ईवीएम की खराबी पर लोगों ने हंगामा किया।

Related posts

सुपर स्टार जॉन सीना की गर्लफ्रेंड का किसने किया दो बार रेप?

Mamta Gautam

भारत मानक ब्यूरो ने ज्वैलर्स को भेजा नोटिस,विरोध

Shailendra Singh

पी.चिदम्बरम के बेट कार्तिक चिदम्बरम को खाली करना होगा जोरबाग का आवास

bharatkhabar