Breaking News हेल्थ

ठंड में कीजिए काली किशमिश का सेवन

Kishmish ठंड में कीजिए काली किशमिश का सेवन

नई दिल्ली। मौसम सर्दियों का आ गया है, वातावरण में कई सारे बदलाव हो रहे हैं। इस दौरान कई बार शरीर मौसम के इन बदलावों को नहीं झेल पाता और तरह-तरह की बिमारियों का शिकार बन जाता है। ऐसे में कुछ खान-पान में हम बदलाव लाकर मौसम से जुड़े इन बदलावों से लड़ सकते हैं। क्योंकि ये खान-पान में हम कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं। जिनके उपयोग से आप इस मौसम में स्वस्थ रहने के साथ डॉक्टरों को मोटी फीस भरने से बच सकते हैं।

Kishmish ठंड में कीजिए काली किशमिश का सेवन

इस मौसम में हम थोड़ा खान-पान में बदलाव लाते हैं। इस मौसम में हम खाने के साथ तरह तरह के ड्राईफ्रूट खाते हैं। लेकिन अगर हम इस मौसम में काली किशमिश का सेवन करें तो यह हमारे स्वस्थ को अच्छा और सेहत को बेहतर बनाएगा। वैसे किशमिश को ड्राईफ्रूट में सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। अंगूर के सूखने के बाद अंगूर से प्राप्त किशमिश को उसके पोषक तत्वों और सेहत में फायदेमंद होने कारण इसे ज्यादा महत्व दिया जाता है।

कहा जाता है कि किशमिश खाने से शरीर में वायु, पित्त और कफ जैसी समस्याओं का निदान होता है। इसके साथ ही यह खून को साफ करता है, इसके साथ ही ह्रदय के लिए लाभकारी होता है। काली किशमिश के अन्दर पोलिफेनोल्स एंटीऑक्सीडेंट और अन्थोक्यानिन्स जैसे कई पोषक तत्व रहते हैं। जो कि आपके लिए बेदह फायदेमंद होते हैं। ये तत्वों से हमारे शरीर को हृदय, मस्तिष्क, यूरिन, किडनी और दृष्टि रोग सहित कई अन्य जटिल बिमारियों से बचाते हैं। इसके साथ ही काली किशमिश से हमारे शरीर की इम्यून प़वर भी बढ़ जाती है। इससे हमारे शरीर में रोग-प्रतिरोध की क्षमता बढ़ती है। इसके नियमित सेवन से हमारा हाजमा भी ठीक रहता है।

Related posts

यूपी में हुआ IPS समेत 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला, जानें कौन है लिस्ट में शामिल

Aman Sharma

विकल्पों पर विचार किए बगैर इराक युद्ध पर गया ब्रिटेन

bharatkhabar

मेघालय में नगाड़ों की थाप पर आदिवासियों संग झूमे पीएम

bharatkhabar