Breaking News featured देश

जर्मनी में बलूच एक्टि‍वि‍स्टों ने किया प्रदर्शन, पीएम मोदी ‘लव यू’ के लगे नारे

baluch जर्मनी में बलूच एक्टि‍वि‍स्टों ने किया प्रदर्शन, पीएम मोदी 'लव यू' के लगे नारे

जर्मनी। बलूचिस्तान की आजादी के लिए पाकिस्तान के खिलाफ आवाज और तेज हो रही है जिसके चलते आज जर्मनी के अलग-अलग शहरों में बलूचिस्तान में पाकिस्तान के दमन के खिलाफ बलूच एक्टि‍वि‍स्टों ने प्रदर्शन किया और पीएम मोदी बलूचिस्तान लव यू की तस्वीरें हाथ में लेकर पाकिस्तान के ख‍िलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में बड़ी तादाद में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

baluch

खबरों के मुताबकि तीन दिन पहले भी जर्मनी में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी हुई थी। बलोच लोग जर्मनी के लिपजिग में पाकिस्तान के ख‍िलाफ सड़कों पर उतरे थे और इन लोगों ने बलूचिस्तान में भारत की मदद के लिए भारत का शुक्रिया अदा भी किया था।

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से दिए अपने भाषण में बलूचिस्तान का जिक्र किया था जिसके बाद से बलूच लोगों ने पाकिस्तान के ख‍िलाफ प्रदर्शन और तेज कर दिए हैं। इसी भाषण के चलते 28 अगस्त को पीएम मोदी के बयान के खिलाफ बलूचिस्तान की असेंबली में सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया था।

Related posts

सलमान ने महाराष्ट्र महिला आयोग को जवाब भेजा

bharatkhabar

अनुच्छेद 370 हटाने पर उच्चतम न्यायालय में एक साथ 14 याचिकाओं पर हुई सुनवाई

Trinath Mishra

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो हुए कोरोना पॉजिटिव, भारत में आंकड़ा 7 लाख के पार

Rani Naqvi