Breaking News खेल

महेंद्र सिंह धोनी के अनुभव से सीखे भारतीय टीम : गिलक्रिस्ट

cricket 5 महेंद्र सिंह धोनी के अनुभव से सीखे भारतीय टीम : गिलक्रिस्ट

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने धोनी को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि धोनी की मौजूदगी से भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत फायदा होता है। गिलक्रिस्ट ने टीम इंडिया को चेतावनी देते हुए कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान के अनुभव के कम करके नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम जितना सोचती है, उससे ज्यादा फायदा उसे धोनी के अनुभव और उनके पास रहने से होगा। एडम ने कहा कि मुझे हैरानी होती है कि उनके आसपास के लोग ड्रेसिंग रूम में उनके अनुभव और उनकी कूलनेस को कम करके आंकते हैं, जोकि भारतीय टीम को काफी ंमहंगा पड़ने वाला है।

cricket 5 महेंद्र सिंह धोनी के अनुभव से सीखे भारतीय टीम : गिलक्रिस्ट

दरअसल एक इवेंट में शिरकत करने के लिए गिलक्रिस्ट राजधानी दिल्ली आए हैं। उन्होंने इस दौरान भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि धोनी के जाने के बाद भारतीय टीम को वहीं कमी खलेगी जोकि सचिन, द्रविड,लक्ष्मण और गांगुली के जाने के बाद खली थी। मुझे लगता है कि धोनी इतने प्रभावशाली हैं कि वो तीसरे से लेकर सातवें स्थान तक कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं और वहां भी प्रभाव डाल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम  विकल्पों और लचीलेपन से भरी है और महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर के दौरान ऐसे ही रहे हैं। गिलिक्रिस्ट ने आगे कहा कि मुझे धोनी के पिछले 12 महीने के आंकड़े नहीं पता लेकिन मुझे नहीं लगता है कि जब भी उन्हें कोई जिम्मेदारी दी गई हो तो उन्होंने टीम को निराश किया हो। धोनी के विश्व कप 2019 में खेलने को लेकर गिलक्रिस्ट ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि 50 ओवर के प्रारूप में कोई भी झारखंड के इस खिलाड़ी की जगह लेने के लिए तैयार है।

Related posts

19th Asian Games: 19वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय सीनियर टीम की घोषणा, अलीगढ़ के रिंकू सिंह हुआ चयन

Rahul

पीएम मोदी बंद करें नाटकबाजी : मायावती

shipra saxena

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में कल्याण सिंह पर सामाजिक वैमनस्य फैलाने का आरोप तय

Trinath Mishra