Breaking News दुनिया

जापान: टोक्यो में एक ही फ्लैट से 13 शव बरामद, आरोपी गिरफ्तार

morgue जापान: टोक्यो में एक ही फ्लैट से 13 शव बरामद, आरोपी गिरफ्तार

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो के फ्लैट में पुलिस को नौ शव बरामद हुए है, जिनमें से दो के सिर धड़ से अलग पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक दक्षिण टोक्यो के जामा स्थित एक फ्लैट में रहने वाले 27 वर्षिया ताकाहिरो शिराइशी को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक मृतको में आठ महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।

morgue जापान: टोक्यो में एक ही फ्लैट से 13 शव बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि शिराइशी ने कबूल कर लिया है कि उनकी हत्या उसी ने की है और सबूत मिटाने के लिए उसी ने शवों के साथ छेड़छाड़ की है। शिराइशी ने बताया कि उसने एक धारधार हथियार से शवों के टूकड़े किए, वहीं हथियार को मौका-ए-वारदात से बरामद कर लिया गया है। हालांकि अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट की पुष्टी नहीं की है। पुलिस को अपार्टमेंट से शव बरामद करने से पहले दरवाजे पर रखे कूलर बॉक्स में से दो शवों के सिर बरामद किए गए।

बता दें कि अधिकारी इस मामले में 23 वर्षिय लापता महिला की जांच कर रहे थे, जांच के दौरान महिला और शिराइशी के बीच के रिश्तों का पता चला। समाचार पत्र ‘सेंकेई शिंबुन’ के अनुसार महिला ने पहले ट्वीट किया था, ‘‘मैं अपने साथ आत्महत्या करने वाले की तलाश कर रही हूं.’’ एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शिराइशी और महिला के बीच एक वेबसाइट (जिसमें आत्महत्या से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध थी) के जरिए जान पहचान हुई थी.

 

Related posts

ट्रंप ने दी नॉर्थ कोरिया को चेतावनी, कहा- सब्र का बांध अब टूट रहा है

Pradeep sharma

सीताराम येचुरी का बयान: मोदी सरकार को अर्थव्यवस्था चरमराने का अफसोस नहीं

bharatkhabar

मिस वर्ल्ड अमेरिका वाशिंगटन की सैनी ने जीता मिस वर्ल्ड इन लंदन, यूनाइटेड किंगडम का खिताब

Rani Naqvi