Breaking News featured देश धर्म

तुलसी और भगवान विष्णु के विवाह का पर्व है देवोत्थानी एकादशी

vishnu तुलसी और भगवान विष्णु के विवाह का पर्व है देवोत्थानी एकादशी

नई दिल्ली। हिन्दू वर्ष और माह में प्रत्येक माह में 2 एकादशी व्रत होते हैं। वैसे तो एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। पूरे वर्ष में करीब 24 एकादशी के व्रत होते हैं, हर माह में करीब 2 एकादशी पड़ती है, एक शुक्ल पक्ष में तो दूसरी कृष्ण पक्ष में एकादशी पड़ जाती है। लेकिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी का महत्व और महिमा काफी बड़ी है। इस एकादशी को देवोत्थानी एकादशी या देव प्रबोधनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।

vishnu तुलसी और भगवान विष्णु के विवाह का पर्व है देवोत्थानी एकादशी

मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु 4 महीने के बाद इसी दिन जागते हैं। कहा जाता है कि इसी दिन उनकी तुलसी से विवाह सम्पन्न होता है। देवोत्थानी एकादशी को तुलसी विवाह पर्व के तौर पर भी मान्यता दी गई है। कहा जाता है कि हिन्दू धर्म में तुलसी विवाह के बाद यानी देवोत्थानी एकादशी के बाद से शुभकार्य आरम्भ हो जाते हैं। तुलसी विवाह के दिन एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन तुलसी का पूजन और श्रृंगार कर भगवान विष्णु की प्रतिमा के साथ उनका विवाह कराया जाता है।

इस व्रत पर्व का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि इस दिन को भगवान के विवाहोत्सव के तौर पर भी जाना जाता है। गन्ने का मंडम बनाकर तुलसी के पौधे को चुनरी चढ़ाकर विवाह के रीति रिवाज पूरे कर भगवान विष्णु की पीताम्बरधारी प्रतिमा के साथ विवाह सम्पन्न कराया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने और इस दिन पूजन से धर्म, अर्थ, काम, और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि देवोत्थानी एकादशी के व्रत से एक हजार अश्वमेघ यज्ञ और सौ राजसूय यज्ञ के बराबर फल की प्राप्ति होती है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

वैसे तो तुलसी विवाह के बाद ही हिन्दू धर्म में शुभकार्यों के महूर्त और विवाह के महूर्त निकलने लगते हैं। लेकिन इस साल ये महूर्त नवम्बर माह में 11 नवम्बर से शुरू हो रहे हैं। अगर देखा जाते तो नवम्बर माह में 11,12, 13, 14, 19, 23, 24, 25, 28, 29, 30 तारीख को विवाह मुहूर्त बन रहे हैं। तो वहीं दिसंबर में 1, 3, 4, 9, 10, 11 तारीख को विवाह मुहूर्त बन रहे हैं। साल 2018 में फरवरी माह में 6,18, 19, 20, 21 को विवाह मुहूर्त बन रहे हैं। वहीं मार्च माह में 2, 3, 5, 6, 7, 8,12 को विवाह मुहूर्त बन रहे हैं।

Related posts

भारतीय सेना प्रमुख नरवाणे ने किया जम्मू दौरा, सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा

Rani Naqvi

उत्तराखंड-त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया समरसता अभियान का शुभारम्भ

mohini kushwaha

लापता एसडीएम अनिल कुमार चन्याल की लोकेशन का पता चला

Nitin Gupta