featured Breaking News देश राज्य

महंत पर लगा छेड़खानी का आरोप, मामला दर्ज

crime 6 2 महंत पर लगा छेड़खानी का आरोप, मामला दर्ज

दिल्ली। धर्मगुरु पर उसकी शिष्या ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह अपनी मां के साथ महंत सुंदरदास के आश्रम में आती थी। धर्मगुरु ने ही पीड़िता की शादी कराई थी। पीड़िता की शादी उसने अपने ही एक शिष्य से कराई थी। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सब्जी मंडी इलाके की है। जहां पर महंत सुंदरदास का आश्रम है।

crime 6 2 महंत पर लगा छेड़खानी का आरोप, मामला दर्ज
crime

जानकारी है कि सत्संग के लिए पीड़िता और उसका पति अक्सर आश्रम जाते थे और कभी कभी वह दोनों वहा पर रहा भी करते थे। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि साल 2014 में वह आश्रम जाती थी जहां पर महंत उसे अपने कमरे में बुलाकर गलत हरकत करता था। पीड़िता का कहना है कि महंत के कमरे में जाने के लिए उसकी सास और देवरानी उसे कहा करते थे। जबरदस्ती उसे महंत के कमरे में भेजा जाता था।

पीड़िता ने जब यह बात अपने पति को बताई तो दोनों ने महंत का विरोध किया लेकिन उनका डरा धमका कर मुंह बंद कर दिया गया। ऐसे में पीड़िता ने 2 अक्टूबर 2017 के महंत के खिलाफ छेड़खानी करने का मुकदमा दर्ज कराया। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस ने भी इसे तत्काल दर्ज कर लिया। जानकारी है कि इस महंत का एक आश्रम जोधपुर में भी स्थि है। वही इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह छेड़खानी का मामला दर्ज है और इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

मौर्य ने किया अखिलेश पर हमला कहा- जो अपने बाप का नहीं हुआ वो जनता का क्या होगा

mahesh yadav

भाजपा की बंगाल इकाई पर छाए संकट के बादल

Neetu Rajbhar

पाकिस्तान पर गरजे राजनाथ कहा: हम अपनी गोलियों का हिसाब नहीं रखेंगे

bharatkhabar