featured देश राज्य

फेरीवालों ने राज ठाकरे के खिलाफ खोला मोर्चा, मनसे कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई

Raj Thackeray

मुंबई। मुंबई में फेरीवालों ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फेरीवालों ने बीते शनिवार को मुंबई के मलाड में मनसे कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई की। घायल कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर है। एलफिंस्टन रोड रेलवे स्टेशन पुल पर हुए हादसे के बाद से ही मनसे ने रेलवे स्टेशन परिसरों पर कब्जा करने वाले फेरीवालों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है। उसके कार्यकर्ता 15 अक्टूबर से अवैध फेरीवालों रेलवे परिसरों से हटा रहे हैं। इसी तरह का अभियान मनसे ने शनिवार को मलाड में चलाया।

Raj Thackeray
Raj Thackeray

बता दें कि मनसे के सुशांत मालावाडे और अन्य कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाके से फेरीवालों को हटाना शुरू किया। इसके विरोध में फेरीवाले इकट्ठा हो गए और उन्होंने मनसे कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया। हमले में मालावाडे को गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि वह फेरीवालों के खिलाफ मनसे नेताओं के इस तरह के अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। फेरीवाले मनसे के किसी भी आघात का बदला लेने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।

Related posts

उत्तराखंड: जानिए जेंडर बजट में महिलाओं के लिए क्या है खास

lucknow bureua

गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ से हुए नुकसान का लिया जायजा

pratiyush chaubey

अजमेर दरगाह ब्लास्ट मामले में 8 मार्च को कोर्ट सुनाएगी फैसला

shipra saxena