featured दुनिया

न्यूयॉर्क की सड़को पर घुमते दिखे तानाशाह किम जोंग उन

kim jong

न्यूयॉर्क। जहां एक तरफ अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनातनी बढ़ती दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर न्यूयॉर्क में किम जोंग का हमशक्ल सड़कों पर घूमता देखा गया। उस शख्स ने हूबहू कोरिया के तानाशाह का रूप अपनाया। हुआ है। इस शख्स के बाल और चाल-ढाल भी एकदम वैसी जब ये शख्स न्यूयॉर्क की गलियों पर उतरा तो उसे देश लोग भौच्चके रह गए।

kim jong
kim jong

बता दें कि करीब 10 घंटे तक सड़कों पर घूम रहा था। उसके बाद उसने ट्रंप टावर पहुंचकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने की इच्छा जाहिर की मगर सिक्योरिटी टीम ने उसे रिसेप्शन पर ही रोक दिया और ट्रंप के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया। दरअसल, ये सबकुछ एक प्रैंक वीडियो के लिए किया गया। जिसमें एक शख्स किम जोंग की तरह कपड़े पहनता है और उसके पूरे गेटअप को कॉपी कर सड़कों पर निकल जाता है।

वहीं इस शख्स ने अपने साथ एक बॉडीगार्ड भी रखा जो पूरे वीडियो में उसके साथ चलता नजर आया। जब वह सड़कों पर निकला तो लोग उसे देखते रह गए। कुछ लोग उसे असली उत्तर कोरिया शासक मान कर डर गए और रास्ता बदलते हुए वहां से भाग गए। इस बीच वो खुद को नॉर्थ कोरिया का शासक बताते हुए कुछ दुकानों में घुस गया, जहां लोगों ने उसके साथ सेल्फी भी ली।

Related posts

सद्भावना एक्सप्रेस में घुस कर कई यात्रियों का सामान ले उड़े चोर

Rahul

लखनऊ: पुराने लखनऊ में वेस्ट पुलिस ने किया गया फ्लैग मार्च

Shailendra Singh

शादी के लिए निकली थी ये ‘दुल्हन’, रेल हादसे के बाद पिता की तलाश

bharatkhabar