featured Breaking News देश राज्य

जम्मू-कश्मीर: महिलाओं को आतंकियों ने बनाया निशाना, 1 की मौत, 1 घायल

indian army and terrorist जम्मू-कश्मीर: महिलाओं को आतंकियों ने बनाया निशाना, 1 की मौत, 1 घायल

घाटी में इन दिनों हालात बेहद ही तनावपूर्ण बने हुए हैं। आए दिन आतंकी हमलों के कारण यहां के लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला पुलवामा के त्राल से आया है। यहां हथियारों से लैस आतंकियों ने दो महिलाओं को अपने निशाने पर ले लिया। आतंकियों ने महिलाओं पर फायरिंग करनी शुरु कर दी। जिसमें एक महिला की मौत हो गई तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

indian army and terrorist जम्मू-कश्मीर: महिलाओं को आतंकियों ने बनाया निशाना, 1 की मौत, 1 घायल

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम यासमीना है जिसके पिता का नाम गुलाम रसूल है। मृतक महिला खोनमोह इलाके की रहने वाली है। दूसरी तरफ हादसे में घायल महिला का नाम रूबी बताया जा रहा है। रूबी त्राल की रहने वाली है जिसके पिता का नाम शफी है। फायरिंग में घायल हुई महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वही मामले की जानकारी जैसे ही सुरक्षाबलों को लगी तो तत्काल सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अपना सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि यह आतंकी घटना भी हो सकती है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने अपना ऑपरेशन शुरु कर दिया है।

Related posts

30 सैकेंड में इस 10 साल के बच्चे ने बैंक से उड़ाए 10 लाख रूपये

Rani Naqvi

अल्मोड़ा: सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान, केरल और तमिलनाडु की तर्ज पर मानदेय और कमीशन की उठाई मांग

Rahul

भारत में तैयार होंगे 10 लाख आरटीपीसीआर किट्स, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए संकेत

Shubham Gupta