featured Breaking News देश राज्य

मुंबई में फिर एलफिंस्टन जैसा हादसा, ब्रिज का हिस्सा गिरने से 2 लोग घायल

bridge accident मुंबई में फिर एलफिंस्टन जैसा हादसा, ब्रिज का हिस्सा गिरने से 2 लोग घायल

मुंबई में आए दिन हो रहे हादसे मीडिया की सुर्खियों में अपनी जगह बना रहे हैं। हाल ही में मुंबई के एलफिंस्टन ब्रिज हादसे का विवाद अभी थमा ही नहीं था कि शनिवार रात एक और हादसे के कारण मुंबई चर्चा का केंद्र बन गया है। शनिवार देर रात मुंबई के चर्नीरोड स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हुआ है।

bridge accident मुंबई में फिर एलफिंस्टन जैसा हादसा, ब्रिज का हिस्सा गिरने से 2 लोग घायल
bridge accident

यह एक फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा अचानक से ही नीचे गिर गया। हादसे में अभी तक दो लोगों के घायल होने की खबर ही सामने आई है। यह वही पुल है जिसकी मरम्मत के लिए कुछ दिनों पहले आंदोलन किया गया था। हादसे के बाद तरह तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि हादसे के कारण लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार पूरा मामला शनिवार रात करीब 8.30 बजे का है। यहां लोग ब्रिज पर चढ़ रहे थे कि अचानक से ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

उस हिस्से पर खडे लोग भी नीचे गिर गए और इस हादसे में दो लोग घायल हो गए जिनमें से एक की उम्र 67 बताई जा रही है। लेकिन अभी तक अधिकारियों की तरफ से संबंधित मामले में किसी भी प्रकार का कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन लोगों को जैसे ही इस बारे में पता लगा तो उनका गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों का कहना है कि अगर उनकी शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लिया जाए तो ऐसे हादसों से बचा जा सकता है। आपको बता दें कि हाल ही में मुंबई के एलफिंस्टन स्टेशन पर ऐसा हादसा हुआ था जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई थी।

Related posts

Exclusive: आपकी लापरवाही “कोरोना वारियर्स” का बढ़ा रही तनाव

sushil kumar

उत्तराखंड में अब नहीं लगाई जाएंगी चीनी कंपनियां, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

Aman Sharma

शिवसेना को मिला दो निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन, बहुमत से 14 सीटे दूर

Rahul srivastava