featured Breaking News देश राज्य

सोनिया गांधी ने दिए संकेत, जल्द बन सकते हैं राहुल गांधी अध्यक्ष

rahul and sonia सोनिया गांधी ने दिए संकेत, जल्द बन सकते हैं राहुल गांधी अध्यक्ष

नई दिल्ली। इन दिनों कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं। कभी गुजारत जाकर बीजेपी को घेरना तो कभी उनकी अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी करने के मुद्दे पर, वह सुर्खियां बटोर रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से कई बार संकेत दिए गए हैं कि राहुल गांधी को अध्यक्ष को तौर पर बैठाया जा सकता है, इसी कड़ी में अब इस बात के संकेत खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिया है।

rahul and sonia सोनिया गांधी ने दिए संकेत, जल्द बन सकते हैं राहुल गांधी अध्यक्ष

सोनिया गांधी ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही राहुल गांधी की प्रमोशन हो सकता है। उन्होंने यह संकेत एक सवाल के जवाब में दिया है। उनसे पूछा गया था कि कब राहुल गांधी को अध्यक्ष के तौर पर देखा जाएगा ऐसे में उनका कहना था कि जल्द ही ऐसा हो जाएगा। आपको बता दें कि कांग्रेस में जल्द ही संगठनात्म चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कई राज्यों के पार्टी प्रमुखों की अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी के नाम पर सहमति जताई गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिवाली के बाद ऐसा संभव हो जाएगा कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद संभालेंगे। वही पार्टी के अंदर के लोगों ने भी कई बार राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की है। इस कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी से भी इस पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई है।

Related posts

जम्मू-कश्मीरः मंत्रिमंडल ने डीएवाई-एनआरएलएम के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर को कोष आवंटन की मंजूरी दी

mahesh yadav

चंडीगढ़ में बनेगा नया सेक्टर, परियोजना को मिली हरी झंडी

Trinath Mishra

पहली बार मोदी सरकार के खिलाफ स्पीकर ने स्वीकार किया अविश्वास प्रस्ताव

Ankit Tripathi