Breaking News featured दुनिया देश

पाकिस्तान ने बताया भारत को सबसे बड़ा खतरा, आतंकवाद फैलाने का लगाया आरोप

asif ghafoor पाकिस्तान ने बताया भारत को सबसे बड़ा खतरा, आतंकवाद फैलाने का लगाया आरोप

इस्लामाबाद। भारत को हर बार परमाणु हमले की धमकी देने वाला पाकिस्तान भारत से डर गया है। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान जारी करते हुए भारत को पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा बताया है। पाकिस्तानी सेना के मुताबिक भारत ने पश्चिमी सीमा को पाकिस्तान के लिए सबसे संवेदनशील बना दिया हैं, पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने एक प्रेस वार्ता करते हुए भारत को पाकिस्तान का दुश्मन और सबसे बड़ा खतरा करार दिया।

सेना के प्रवक्ता गफूर ने कहा कि पाकिस्तान भारत की वजह से पश्चिमी सीमा पर खतरे से दो-चार हो रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को डर भारत की सरकार से इतर और सरकार के अंदर से है, उन्होंने कहा कि भारत की वजह से पाकिस्तान पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

 

asif ghafoor पाकिस्तान ने बताया भारत को सबसे बड़ा खतरा, आतंकवाद फैलाने का लगाया आरोप

पाकिस्तान शांति प्रिय देश

दुनिया को आतंकवाद सरीका दानव देने वाला पाकिस्तान अपने आपको शांति प्रिया देश बता रहा है। गफूर ने इस बात को दोहराते हुए कहा कि हम शांति प्रिया देश है, इसलिए हम भारत के साथ किसी भी कीमत पर युद्ध नहीं चाहते। लेकिन अगर भारत हमे बार-बार युद्ध के लिए ललकारेगा तो हम भारत को मुंहतोड़ जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे। गफूर ने उल्टा भारत पर नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत के कारण देश की पूर्वी सीमा असुरक्षित हो गई है।

गफूर ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत विश्व में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने जब भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, तो उसे हमारी सेना ने हर बार मुंहतोड़ जवाब दिया है। आतंकवाद का बढ़ावा देने वाले देश ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकवाद के गढ़ का सफाया कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब देश में कोई भी आतंकवादी संगठन सक्रिय नहीं है। गौरतलब है कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का दावा करने वाला पाकिस्तान भूल गया है कि मुंबई हमलों के मास्टमाइंड हाफिज सईद ने वहां राजनीतिक पार्टी बना ली है।

उन्होंने कहा कि हम आशा करते है कि दोनों देशों के रिश्तों में सुधार होगा और दोनों देशों के बीच विश्वास का एक बंधन भी कायम होगा। गफूर ने बताया कि पिछले दिनों कराची में बोहरा समुदाय के सम्मेलन में शामिल होने के लिए 12,000 भारतीय पाकिस्तान आए थे।

Related posts

अयोध्याः दो दशक से बंद पड़ी मंदिर निर्माण कार्यशाल फिर से होगी शुरू, सभी तैयारियां पूरी

Shailendra Singh

एक दिन के दौरे पर लखनऊ आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जानिए पूरा कार्यक्रम

Aditya Mishra

एयरपोर्ट अफसर ने मणिपुरी लड़की से किया गलत व्यवहार, सुषमा ने मांगी माफी

bharatkhabar