featured Breaking News देश यूपी राज्य

राजा भैया के पिता उदय प्रताप को किया गया नजरबंद

raja uday pratap singh राजा भैया के पिता उदय प्रताप को किया गया नजरबंद

यूपी। सुरक्षा के लिहाज से पूर्व मंत्री और विधायक राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह को नजर बंद किया गया है। पुलिस प्रशासन ने उन्हें रविवार शाम 7 बजे तक नजरबंद किया है। उदय प्रताप सिंह पर नजर बनाए रखने के लिए भदरी राजमहल के बाहर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। राजा भैया के पिता मुहर्रम के दिन भंडारे का आयोजन कर रहे थे।

raja uday pratap singh राजा भैया के पिता उदय प्रताप को किया गया नजरबंद
raja uday pratap singh

राजा उदय प्रताप सिंह मुहर्रम के दिन भंडारा आयोजित कर रहे थे। ऐसे में पुलिस को अशांका है कि इससे सांप्रदायिक तनाव लोगों के बीच बढ़ सकता है और कोई बड़ा खतरा भी हो सकता है। इसलिए जुलूस के बीच में भंडारे का आयोजन करने वाले राजा उदय प्रताप सिंह को नजरबंद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले मुहर्रम के दिन राजा भैया के पिता भंडारा कराते हैं। इससे सांप्रदायिक दंगों का खतरा बढ़ जाता है।

उन्होंने बताया कि शेखपुर आशिक में मुहर्रम के दिन एक बंदर की मौत हो गई थी जिसके बाद राजा उदय प्रताप सिंह ने इलाहाबाद हाईवे पर एक हनुमान मंदिर का निर्माण कराया था। उन्होंने बताया कि मुहर्रम के दिन साल 2015 में राजा उदय प्रताप सिंह ने भंडारे का आयोजन किया था जिसके बाद हालात संवेदनशील हुए और पुलिस को इसे कंट्रोल करने में काफी मेहनत करनी पड़ी थी। इसलिए पुलिस ने इस बार उन्हें नजरबंद कर दिया है ताकि किसी भी प्रकार की संवेदनशील स्थिति से बचा जा सके।

Related posts

शनि जंयती की मेरठ में धूम…

Srishti vishwakarma

तेजस्वी को चुना गया महागठबंधन का नेता, कहा- जनता ने हमें जिताया, EC ने एनडीए के पक्ष में दिया नतीजा

Hemant Jaiman

नोबेल पुरस्कार विजेता रिचार्ड थैलर ने भी किया था नोटबंदी का समर्थन

Rani Naqvi