featured Breaking News देश राज्य

संपत्ति विवाद के कारण महिला ने ली जेठ, सास-ससुर की जान, राजस्थान में जलाए शव

crime 2 संपत्ति विवाद के कारण महिला ने ली जेठ, सास-ससुर की जान, राजस्थान में जलाए शव

हरियाणा के सोहना में संपत्ति के लालच में हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला ने संपत्ति के लालच में अपनी सास-ससुर और दिव्यांग जेठ की निर्मम हत्या कर दी। विधवा ने यह सब कुछ अपने घर के नौकर के साथ मिलकर किया। आरोपियों ने तीनों शवों को गाड़ी में डाल दिया तथा राजस्थान ले जाकर जला दिया।

crime 2 संपत्ति विवाद के कारण महिला ने ली जेठ, सास-ससुर की जान, राजस्थान में जलाए शव
crime

पूरा मामला सोहना के ठाकुरवाड़ा का है। मामला सामने आने के बाद पुलिस भी चौक गई। जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने हत्या में शामिल नौकर को तो हिरासत में ले लिया है लेकिन अभी तक पुलिस इस हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता विधवा महिला को ढूंढ नहीं पाई है। इस मामले में आरोपी विधवा महिला ने अपने पड़ोसी की गाड़ी मांगी थी। उसने अपने पड़ोसी को अपने ससुर की बिमारी की वजह बताकर गाड़ी ली थी।

आरोपी ने सब्जी में जहर मिलाकर खिलाया और बेहोश होने के बाद धारदार हथियार से भी वार कर दिया जिससे उनकी हत्या कर दी गई। मामला यही पर नहीं रुका बल्कि शवों के साथ बर्बरता भी की गई। शवों को कई टुकड़ों में काट दिया गया और गाड़ी की डिग्गी में रख दिया गया। जिसके बाद दोनों आरोपी राजस्थान की तरफ चले गए। आरोपी महिला के जेठ के शव को राजस्थान के बिटोड़े गांव में जलाया गया और सास ससुर के शवों को चंडीगढ़ अहीर गांव के पास खेतों में जलाया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

भारत में रोहिंग्याओं को लाने वाले दो लोगों को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार

sushil kumar

ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए कम आए आवेदन, निर्विरोध सदस्य घोषित होंगे उम्मीदवार

Trinath Mishra

रेड क्रॉस सोसायटी निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका, कोरोना के प्रति लोगों को कर रही जागरुक

pratiyush chaubey