featured Breaking News देश राज्य

पद्माश्री सम्मानित अभिनेता टॉम आल्टर का मुंबई में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

tom alter पद्माश्री सम्मानित अभिनेता टॉम आल्टर का मुंबई में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

नई दिल्ली। 67 साल के जाने माने अभिनेता टॉम आल्टर का निधन हो गया है। वह स्किन कैंसर से पीड़ित थे। टॉम आल्टर कैंसर की आखिरी स्टेज पर थे। उनका काफी दिनों से मुंबई के सैफी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने अपने कैरियर में 300 से ज्यादा फिल्में की हैं। इसके साथ वह थियेटर और टीवी शो से भी लोगों के दिनों में छाए रहते थे।

tom alter पद्माश्री सम्मानित अभिनेता टॉम आल्टर का मुंबई में निधन, कैंसर से थे पीड़ित
tom alter

उन्होंने कई टीवी शो में भी काम किया है। जिसमें से गैंगस्टर केशव कालसी काफी अहम है। इस शो से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी। शुक्रवार रात को अपने परिवार के सामने उन्होंने अंतिम सांस ली थी। उनका जन्म 1950 में मसूरी में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई उन्होंने वूडस्टॉक स्कूल से की थी। 70 के दशक में वह भारत आ गए थे।

पद्माश्री अवॉर्ड से सम्मानित टॉम आल्टर के परिवार में उनकी पत्नी कैरल, बेटा जेमी और बेटी अफशां हैं। वह कई प्रसिद्ध विदेशी अभिनेताओं में से एक थे। उन्हें अंग्रेजी के साथ उर्दू और हिंदी भाषाएं आती थीं। अंग्रेजी भाषा जुबान पर होने के बाद भी हिंदी वह इतनी अच्छी बोलते थे कि कोई यह नहीं कह सकता कि उन्हें हिंदी नहीं आती है और यह कोई विदेशी अभिनेता हैं। उन्हें कैंसर होने की जानकारी हाल ही में उनके बेटे ने दी थी।

Related posts

कैदियों को पैरोल दिए जाने के मामले पर यूपी डीजी जेल का बयान

Shailendra Singh

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ग्लेशियर जोखिम और संकट पर कार्यशाला का आयोजन किया

bharatkhabar

लखनऊ: लव सेक्स और धोखा: जब प्रेम संबंध के बीच मे आए रिश्ता, तो अपने बने कातिल

Shailendra Singh