नई दिल्ली। मन की बात मेरे लिए नहीं बल्कि देशवासियों से मेरा जुड़ाव ही बल्कि देशवासियों की आवाज है। मैने मन की बात को लेकर कई बातें लोगों के बीच साझा की जैसे स्वच्छता को लेकर मैने मन की बात की चर्चा की और उसका असर दिखा लोगों ने स्वच्छता अभियान चलाकर अपनी फोटो भेजी। मैने सेल्फी बिथ डॉटर की बात कही तो लाखों लोगों इस बारे में अपनी फोटो भेजी। बीते तीन साल में मैन खादी वस्त्र की चर्चा की तो लोगों ने इसको अपनाते हुए अपनी फोटो शेयर की है। मैने पर्यटन को लेकर कहा तो लोगों ने इसको भी अमल में लाया।
खादी को लेकर पीएम मोदी का अभियान
खादी के अभियान को चलाकर लोगों ने गरीबों के लिए बड़ा काम किया है। इस तरह खादी के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता से खादी उद्योग बढ़ रहा है। खादी खरीद कर आप लोगों के घरों में दिए जाला सकते हैं। कश्मीर के पंपोर में खादी केन्द्र जो बंद था फिर शुरू हुआ है। वाराणसी में भी खादी के कई उद्योग बंद हो गए थे जो कि अब फिर शुरू हो गए हैं। हम आने वाले दिनों में दीपावली का पर्व मनाने जा रहे हैं। इस दौरान हमें खादी को क्रांति के तौर पर अपना चाहिए। इसके साथ ही हम स्वच्छता के अभियान से भी हम जुड़ें जिससे देश में स्वच्छता का उत्सव मनाएं।
मन की बात के जरिए ही हमने स्वच्छता का संकल्प लिया कई प्रतियोगिताओं में अब स्वच्छता को लेकर चर्चाएं होती हैं। लोग सोशल मीडिया पर भी स्वच्छता को लेकर जागरूक होते दिख रहे हैं। देश के मीडिया सेक्टर ने भी इस बारे में काफी काम किया है। लोग बड़े पैमाने पर इस अभियान से जुड़े हैं। लोग खुद जागरूकता के साथ स्वच्छता के अभियान में लगे हैं। हमें कई छोटे बच्चों ने भी अपनी स्वच्छता अभियान को लेकर बनाई गई तस्वीरें भेजी हैं। जिसको हमने अपने सोशल साइट प्लेटफार्म पर शेयर किया है।
आने वाला अक्टूबर का महीना महात्मा गांधी से लेकर सरदार पटेल तक इसी अक्टूबर में जनमे जिन्होने देश को नई दिशा दी । इन सभी लोगों में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती है। तो 11 अक्टूबर को नाना जी देशमुख और जय प्रकाश नारायण जी की जयंती है। आने वाली 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती है। इस वर्ष पंडित दीन दयाल उपाध्याय और नानाजी देशमुख की जन्म शताब्दी का वर्ष भी है।
महापुरूषों को याद कर आगे बढ़ने का लेना होगा संकल्प
इन महापुरूषों ने देश को वंचित शोषित और पीड़ित वर्गों के लिए काम करते हुए देश के निचले वर्ग के साथ उत्थान के काम किया। देश को नई दिशा देने के लिए हम आज भी उनको याद करते हैं। जिसके चलते हमें आगे के लिए भविष्य की योजनाओं को बनाने का बल मिलता है। देश में ऐसे महापुरूषों को नमन करने और उनके बताएं मार्ग पर चलने के लिए हमें उनकी योजनाओं पर काम करने के लिए याद करते हैं।
इन सभी महापुरूषो ने देश के सम्मान के लिए अनैकों कष्ट सहकर हमें एक नई दिशा दी है। इन सभी में देश के लिए कुछ करने की ललक थी, ये विचारों से नहीं बल्कि कर्मों से देश के लिए कुछ करने की इच्छा रखते थे। इन सभी ने देश की राजनीति के बजाय जमीनी स्तर पर काम किया। नाना जी देशमुख ने देश में गांवो के उत्थान के लिए काम किया तो महात्मा गांधी ने देश के सबसे कमजोर तकबे की बात की। इन सभी महापुरषों को स्मरण कर हम आगे की दिशा पर चलने की बात तय करते हैं। आने वाले 31 अक्टूबर को हम सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर पूरे देश में रन ऑर यूनिटी का कार्यक्रम चलाने की बात कर रहे हैं। हम भी एकता के लिए दौड़ कर एकता के मंत्र को आगे बढ़ाएं।
हमारी देश में विविधता में एकता का अनुभव करते हैं। हम अनैकता में एकता का मंत्र लेकर चलते हैं, देश की युवा पीढ़ी को इस बारे में आगे आना होगा। वीकेशन का टाइम है इस दौरान हम यात्राएं करते हैं। हमें इस दौरान देश में भारत भ्रमण करने का अनुभव लेना चाहिए क्योंकि देश को जानने और समझने के लिए भारत का भ्रमण करना जरूरी है। क्योंकि इस देश को जानना के लिए यहां की संस्कृति को एक विद्यार्थी के तौर पर जानने और समझने का अवसर प्राप्त करना चाहिए। हम आप से आग्रह करते हैं कि एक भारत और श्रेष्ठ भारत का सपना जीने के लिए एकता के सूत्र में देश को पिरोने के लिए इस बार छुट्टियों में भारत को आत्मसात करने की कोशिश करें।
पर्यटन को बढाने के लिए लोगों का किया आह्वान
देश में एकता के साथ नई बातें सामने आता है। हमारे देश में पर्यटन की अपार संभावना है, आप जहां जायें वहां की फोटो शेयर करें। जहां आप जायें वहां की फोटो शेयर करें जिससे सरकार अक्टूबर से मार्च तक आपके द्वारा बताए गए या दिखाए गए पर्यटन के स्थलों पर काम कर सके। पर्यटन की ये अपार संभावनाएं देश के विकास में महत्वपूर्ण आर्थिक योगदान देंने वाली है। आप देखें कि देश में विभिन्न संस्कृतियों में अलग-अलग सभ्यताएं निवास करती है। देश में अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग खान-पान और व्यंजन हैं। ये भी पर्यटन के लिए एक बड़ा साधन हैं। इन बातों का जिक्र हमें करना चाहिए।
हम इन सभी को बढ़ावा दे सकते हैं। आप ऐसी जगहों पर भ्रमण करें और आपको लगे कि इन जगहों के बारे में आपको दुनियां के साथ साझा करना चाहिए जिससे ये जगह पर्यटन के लिहाज से विकसित की जाये तो इनकी तस्वीरों को इनक्रेटिबल इंडिया हैशटैग कर शेयर करें। भारत सरकार और पर्यटन मंत्रालय इन जगहों को विकसित करेगा इसके साथ ही इसके प्रचार के लिए फिल्मों और अन्य माध्यमों के जरिए लोगों तक पहुंचाएंगे। देश की संस्कृति और सभ्यता के साथ खान-पान रहन-सहन और जीवन शैली को पर्यटन में लाने के लिए आप एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। आगे आये और देश को जाने समझें और देश के विकास में योगदान करें।
दो वीरांगनाओं का जिक्र कर पीएम मोदी ने बढ़ा मान
एक इंसान के नाते कई चीजें दिल को छू जाती है। बीते दिनों कुछ ऐसी बातें और वारदातें हुई जैसे हमारी भारतीय सेना में दो वीरागंनाएं लेफ्टीनेंट के पद पर आई। स्वाती और निधि इस दोनों के अदम साहस और धैर्य को सारा देश नमन कर रहा है। ये असमान्य वीरागंनाएं है क्योंकि इन दोनों के पति भी भारतीय सेना में मां भारतीय की सेवा करते हुए शहीद हो गए। उन दोनों ने अपने पति के सपनों को पूरा करते हुए कड़ी मेहनत के साथ इस संकल्प को पूरा किया और 11 माह की कड़े प्रशिक्षण के बार ये दोनों वीरागंनाएं भारतीय सेना में शामिल हुईं।
छोटी सी उम्र में जिस का संसार उड़ जाये वह अपने परिवार और संसार को संभालते हुए देश की सेवा के लिए अपने पति का सपना पूरा करे ऐसी वीरागंनाओं को नमन करता हूं।इन्होने मन में इस बारे में सफलता पाने के लिए स्वाती जिनके पति सेना में कर्नल थे और निधि के पति सेना में नायक थे। इन दोनों ने सेना में काम किया अब इनकी पत्नियों ने देश को करोड़ों देशवासियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा दी है। देश में दुर्गापूजा और दीपावली आने वाली है।
देश में फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया है । आईये हम सब मिलकर जब पूरा विश्व भारत की धरती पर खेलने आ रहा है तो देश के हर कोने में इसको लेकर उत्साह का माहौल बने। देश में इस वक्त आध्यामिकता का माहौल है ये पर्व शरद ऋतु के आगमन का है। इस पर्व में आध्यत्म के साथ उत्सव मनाएं जिए और दूसरों के लिए काम करें।
अजस्र पीयूष