Breaking News featured देश

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में देशवासियों को मन की बात के जरिए पीएम मोदी ने किया आमंत्रित

maan ki baat pm modi1 रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में देशवासियों को मन की बात के जरिए पीएम मोदी ने किया आमंत्रित

नई दिल्ली। आने वाला अक्टूबर का महीना महात्मा गांधी से लेकर सरदार पटेल तक इसी अक्टूबर में जनमे जिन्होने देश को नई दिशा दी । इन सभी लोगों में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती है। तो 11 अक्टूबर को नाना जी देशमुख और जय प्रकाश नारायण जी की जयंती है। आने वाली 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती है। इस वर्ष पंडित दीन दयाल उपाध्याय और नानाजी देशमुख की जन्म शताब्दी का वर्ष भी है।

maan ki baat pm modi1 रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में देशवासियों को मन की बात के जरिए पीएम मोदी ने किया आमंत्रित
maan ki baat pm modi

इन महापुरूषों ने देश को वंचित शोषित और पीड़ित वर्गों के लिए काम करते हुए देश के निचले वर्ग के साथ उत्थान के काम किया। देश को नई दिशा देने के लिए हम आज भी उनको याद करते हैं। जिसके चलते हमें आगे के लिए भविष्य की योजनाओं को बनाने का बल मिलता है। देश में ऐसे महापुरूषों को नमन करने और उनके बताएं मार्ग पर चलने के लिए हमें उनकी योजनाओं पर काम करने के लिए याद करते हैं।

इन सभी महापुरूषो ने देश के सम्मान के लिए अनैकों कष्ट सहकर हमें एक नई दिशा दी है। इन सभी में देश के लिए कुछ करने की ललक थी, ये विचारों से नहीं बल्कि कर्मों से देश के लिए कुछ करने की इच्छा रखते थे। इन सभी ने देश की राजनीति के बजाय जमीनी स्तर पर काम किया। नाना जी देशमुख ने देश में गांवो के उत्थान के लिए काम किया तो महात्मा गांधी ने देश के सबसे कमजोर तकबे की बात की। इन सभी महापुरषों को स्मरण कर हम आगे की दिशा पर चलने की बात तय करते हैं। आने वाले 31 अक्टूबर को हम सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर पूरे देश में रन ऑर यूनिटी का कार्यक्रम चलाने की बात कर रहे हैं। हम भी एकता के लिए दौड़ कर एकता के मंत्र को आगे बढ़ाएं।

Related posts

हरदोई: सिपाही ने उतराई थी महिला की पायल, आईजी ने किया सस्पेंड

Trinath Mishra

आ गए जिओ के सस्ते प्लान, फ्री कॉलिंग और डाटा समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

Rahul

IED मिलने से मचा हड़कम्प, एलर्ट जारी कर पुलिस जुट गई सर्च अभियान में

bharatkhabar