featured Breaking News देश बिहार राज्य

अपने भविष्य का जल्द फैसला चाहते हैं बिहार अध्यक्ष अशोक चौधरी

ashok chaudhary अपने भविष्य का जल्द फैसला चाहते हैं बिहार अध्यक्ष अशोक चौधरी

बिहार। बिहार कांग्रेस में इन दिनों खलबली मची हुई है। पिछले एक महीने से यह विवाद चल रहा है कि अशोक चौधरी अपने पद पर रहेंगे या उनकी जगह कोई और लेगा। ऐसे में अशोक चौधरी ने पार्टी आलाकमान से मांग की है कि वह जल्द ही इस मामले में फैसला करें। यह विवाद बिहार में सत्ता पलट होने के बाद से ही विवाद का माहौल बना हुआ है।

ashok chaudhary अपने भविष्य का जल्द फैसला चाहते हैं बिहार अध्यक्ष अशोक चौधरी
ashok chaudhary

बिहार में सत्ता बदल जाने के बाद से ही कांग्रेस पार्टी में फूट कि स्थिति बनी हुई है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कई बार आरोप लगाए हैं कि पार्टी के अंदर ही उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है, उन्होंने कई बार आरोप लगाया है कि जिस पार्टी को उन्होंने इतने साल समर्पित किए हैं उस पार्टी से एक के बाद एक उनसे पद छिनते जा रहे हैं। लेकिन देखने वाली बात यह है कि खबरें आए दिन सामने आ रही हैं कि बिहार में पार्टी विधायक अब जेडीयू का दामन थामने की चाह रख रहे हैं।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिहार विधानसभा में जहां कांग्रेस के 27 विधायक हैं तो दूसरी तरफ ज्यादातर विधायक पार्टी छोड़कर जेडीयू में शामिल होने का मन बना रहे हैं। हालांकि अशोक चौधरी ने बिहार प्रभारी सीपी जोसी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सिंह आरजेडी छोड़कर तीन साल पहले कांग्रेस में शामिल हुए हैं लेकिन फिर भी सीपी जोशी अखिलेश सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेती का अध्यक्ष बनाने पर तुले हुए हैं।

Related posts

UP News: यूपी के इस जिले में 9 दिन बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज, जानिए वजह

Rahul

कोविड की चुनौतियों से निपटने में सहायक होगा ये अस्पताल

sushil kumar

विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराना बढ़ा सकता है मोदी की मुश्किलें

Rani Naqvi