featured Breaking News देश राज्य

खुलासा: पत्नी को बहन बुलवाता था राम रही, पुरुष महिला एक साथ दिखने पर मिलती थी सजा

ram rahim 1 1 खुलासा: पत्नी को बहन बुलवाता था राम रही, पुरुष महिला एक साथ दिखने पर मिलती थी सजा

साध्वियों के यौन शोषण के आरोप में राम रहीम तो 20 साल के लिए जेल चला गया, लेकिन उसके काले कारनामों का सच आए दिन सामने आ रहा है। ऐसे में खुलासा हुआ है कि डेरे में अगर कोई दंपत्ति आती है तो पुरुष भक्त से वह उसकी पत्नी को बहन बुलवाता था। सूत्रों के हवाले से खबर है कि राम रहीम डेरे में आने वाले पुरुष भक्तों को वह नपुंसक बनाने का काम करता था।

ram rahim 1 1 खुलासा: पत्नी को बहन बुलवाता था राम रही, पुरुष महिला एक साथ दिखने पर मिलती थी सजा
ram rahim

सूत्रों के हवाले से खबर है कि राम रहीम डेरे के अंदर पुरुष-महिला को एक दूसरे से मिलने नहीं देता था क्योंकि वह अन्य पुरुषों से जलता था। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पुरुषों को अपनी पत्नी को बहन बोलने के लिए कहा जाता था और अगर कोई पुरुष सेवक किसी साध्वी के साथ दिख जाता था तो उसे सजा दी जाती थी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि राम रहीम अगर किसी पुरुष सेवक को साध्वी के साथ देखता था तो उसे गधे की सवारी कराई जाती ती और उसे सार्वजनिक तौर पर बेज्जत किया जाता था।

आपको बता दें कि राम रहीम को साध्वियों के यौन शोषण के आरोप में जेल भेजा है। लेकिन उसके जेल जाने के बाद डेरा सच्चा सौदे के अंदर से कई राज बेपर्दा हो रहे हैं। ऐसे में सुर्खियों में छा रही हनीप्रीत का भी अभी तक पुलिस को पता नहीं लगा है। हनीप्रीत को ढूंढने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। लेकिन लाख प्रयास के बाद भी पुलिस हनीप्रीत को नहीं ढूंढ पा रही है। राम रहीम के जेल में जाने के बाद पुलिस ने डेरे में तलाशी अभियान भी चलाया जिसमें पुलिस को कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं।

Related posts

27 जुलाई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

मेरठ बार एसो‍सिएशन की मांग, 24 अप्रैल तक बंद की जाएगी कचहरी   

Shailendra Singh

Ind vs Pak Match Live Streaming: टीम इंडिया ने जीता टॉस, लिया बोलिंग का फैसला

Rahul