featured Breaking News देश राज्य

परियों की रानी अभिनेत्री शकीला का निधन

shakila 1 परियों की रानी अभिनेत्री शकीला का निधन

बुधवार को मशहूर अभिनेत्री शकीला का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। जिस वक्त ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा का दौर था उस वक्त अभिनेत्री शकीला का नाम बच्चे बच्चे की जुबान पर था। वह उस वक्त की सुपरस्टार थीं। उन्होंने कई फिल्में ऐसी की हैं जिन्हें आज के वक्त में भी खूब पसंद किया जाता है।

shakila 1 परियों की रानी अभिनेत्री शकीला का निधन
shakila

इस बात की जानकारी उनके एक रिश्तेदार नासिर खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने गुरुदत्त के साथ आर-पार तथा सीआईडी जैसी फिल्मों में काम किया और सबकी नजरों में आईं। वह काफी खूबसूरत भी थीं। उन्हें परियों की रानी भी कहा जाता है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को शाम के वक्त उन्हें अचानक से हार्ट अटैक आ गया और उनका निधन हो गया। जिसके बाद गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के मुताबिक उन्हें किडनी की समस्या भी थी। उन्हें डायबिटिज की शिकायत भी थी। काफी सारी बिमारियों में उन्हें दिल की समस्या भी थी। बुधवार रात वह इस दुनिया को छोड़ कर चली गईं।

Related posts

भारत में अब तक 979 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि, 25 लोगों की गई जान

Rani Naqvi

CBSE के बाद अब NEET की परीक्षा स्थगित, नई तारीख का बाद में होगा ऐलान

pratiyush chaubey

भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर सीरीज में दर्ज की 2-0 की बढ़त

Rahul srivastava