Breaking News featured देश

सेवा दिवस के तौर पर भाजपा शासित राज्य मना रहे हैं पीएम मोदी का जन्मदिन

Narendra Modi सेवा दिवस के तौर पर भाजपा शासित राज्य मना रहे हैं पीएम मोदी का जन्मदिन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भाजपा सरकार और भाजपा शासित प्रदेश एक पर्व की तरह मना रहा है। आज भाजपा नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार ने इसे सेवा दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन श्रमदान के साथ शौचालय निर्माण और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए केन्द्र सरकार की पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने अपने सभी सहयोगी मंत्रिमंडल को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में इन गतिविधियों को संचालित करते हुए इसे आगे बढ़ाने का प्रयास करें।

pm modi with his mother सेवा दिवस के तौर पर भाजपा शासित राज्य मना रहे हैं पीएम मोदी का जन्मदिन

भाजपा की ओर इस अभियान में सभी मंत्रियों की सहभागिता अनिवार्य हो गई है। इसके साथ ही सरकार की ओर से चलाए जाने वाले इस अभियान में जिला प्रशासन को भी शामिल होने का निर्देश दिया गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी आज इस अभियान में रांची में शिरकत करेंगे। क्योंकि शाह इस वक्त देशव्यापी 110 दिनों के समीक्षा दौरे पर हैं। इस वक्त वो झारखंड गए हुए हैं। उन्होने कहा कि इस बात की खुशी है कि लोग अपने प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस के तौर पर मना रहे हैं। मैं भी इस काम में यहां पर सेवा कार्यों में भाग लूंगा।

वहीं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र पान्डेय गाजियाबाद में इस अभियान की शुरूआत करेंगे। इसके साथ ही यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बरेली में तो डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा झांसी से इसे शुरू करेंगे। वहीं इस अभियान के लिए सरकार ने अपने सभी मंत्रियों और विधायकों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों से इस अभियान को शुरू करने का निर्देश दिया है।

Related posts

पंजाब: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज जाएंगें करतारपुर साहिब

Rahul

मीटिंग में झगड़े और बवाल से मुलायम खफा, कहा हंगामा करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई , चिन्हित करने को कहा

piyush shukla

मेंढर में पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, सैनिकों ने दिया मुंह तोड़ जवाब

shipra saxena