featured धर्म पंजाब

पंजाब: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज जाएंगें करतारपुर साहिब

navjot singh sidhu पंजाब: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज जाएंगें करतारपुर साहिब

पंजाब: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज करतारपुर साहिब जाएंगे। सिद्धू के साथ पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओपी सैनी, कैबिनेट मंत्री राजा वडिंग, परगट सिंह, अरूणा चौधरी, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष संगत सिंह गिलजीयां, कुलजीत सिंह जीरा समेत कई अन्य विधायक भी आज करतारपुर के दौरे पर जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः-

20 नवंबर 2021 का पंचांगः जानिए दिन और रात का चौघड़िया, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

बता दें कि कांग्रेस पार्टी की ओर से केंद्र सरकार को 50 लोगों की सूची भेजी गई थी। इन नामों को तीन हिस्सों में बांटकर करतारपुर साहिब जाने की इजाजत दी गई थी। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ दो कैबिनेट मंत्री मनप्रीत बादल और विजयइंद्र सिंगला के अलावा कुछ विधायक पाकिस्तान में करतारपुर साहिब गुरुद्वारा माथा टेकने गए थे।

गौर रहे कि गुरु पर्व से पहले पंजाब के नेताओं की जुबान पर करतारपुर कॉरिडोर का ही जिक्र था। सीएम चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह पीएम मोदी से इस कॉरिडोर को खुलवाने की मांग कर रहे थे। वहीं, बीजेपी के नेताओं ने करतारपुर कॉरिडोर को खुलवाने के लिए पीएम मोदी और अमित शाह से दिल्ली पहुंचकर मुलाकात की थी। बीजेपी नेताओं ने मांग की थी कि जल्द से जल्द करतारपुर कॉरिडोर को खोल दिया जाए।

Related posts

भूमि पूजन के बाद संघ प्रमुख को आयी लालकृष्ण आडवाणी की याद, बताया क्यों कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल..

Rozy Ali

बिहार में कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़कर हुई 1178, मरने वालों की संख्या 8 हुई

Rani Naqvi

साइकिल छोड़ हाथी पर सवार हुए अंबिका चौधरी

shipra saxena