देश बिहार राज्य

शरद यादव का शक्ति प्रदर्शन, दिल्ली में करेंगे राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक

sharad yadav शरद यादव का शक्ति प्रदर्शन, दिल्ली में करेंगे राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक

बिहार। बिहार में इन दिनों सियासी घमासान मचा हुआ है। आए दिन सियासत से जुड़ी कोई बड़ी खबर सुनने को मिल रही है। ऐसे में जेडीयू से बागी हुए शरद यादव दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक दिल्ली में होने वाली है। इस मामले में पार्टी महासचिव का कहना है कि जल्द ही उन लोगों की गलतफहमी को दूर किया जाएगा जो सोतने हैं कि पार्टी नीतीश कुमार की है।

sharad yadav शरद यादव का शक्ति प्रदर्शन, दिल्ली में करेंगे राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक
sharad yadav

दिल्ली में होने जा रही कार्यकारिणी बैठक को शरद यादव गुट का शक्तिप्रदर्शन माना जा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सीएम नीतीश कुमार और शरद यादव के बीच महागठबंधन टूटने के बाद खासा टकराव देखा जा रहा है। दिल्ली में होने वाली बैठक में सभी प्रदेश अध्यक्षों तथा पदाधिकारियों के शपथ पत्र को लिया जाएगा और चुनाव आयोग को सभी शपथ पत्रों को दिया जाएगा।

पार्टी महासचिव अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि अधूरे कागज जमा कराने के कारण चुनाव आयोग ने पार्टी के दावे को खारिज किया था लेकिन अब सभी प्रकार के कारजों को चुनाव आयोग को सौंपा जाएगा। ऐसे में शरद यादव के दल का दावा है कि कार्यकारिणी बैठक में सभी पदाधिकारी शामिल होने वाले हैं। शरद यादव का भी मानना है कि दिल्ली में होने वाली कार्यकारिणी बैठक सफल होगी।

Related posts

INDvsAUS: पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया ने किया ऐलान

mahesh yadav

केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने दिया दिवाली का गिफ्ट, DA में 3 फीसदी की बढ़ौतरी का एलान

Saurabh

विवेक हत्याकांड: भारी फजीहत के बाद नई FIR में दोनो सिपाहियों के नाम

mahesh yadav