बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे हैं। लेकिन इस मुद्दे को आधार बनाकर बिहार की सत्तारूढ आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने इस मामले में अमित शाह पर निशाना साधा है। लालू यादव ने अमित शाह के दौरे को सरकार की फिजूलखर्ची करार दिया है। उन्होंने कहा कि इसका यह सब कुछ सरकारी धन का दुरुपयोग है।
इन दिनों लालू यादव चारा घोटाला केस के चक्कर में रांची आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो राज्य में लोग मर रहे हैं। लेकिन बीजेपी मौज मना रही है। दरअसल झारखंड सरकार के 1 हजार दिन पूरे होने बीजेपी के पोस्टर सभी जगह नजर आ रहे हैं। पोस्टरों में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पीएम मोदी की तस्वीर नजर आ रही है। लालू यादव ने कहा कि झारखंड में सरकार की उपलब्धि के लिए पोस्टर लगाए हुए हैं लेकिन यह सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है।
वही दूसरी तरफ अमित शाह के दौरे के दौरान रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उनका जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी अमित शाह का स्वागत किया गया। इस दौरान कई बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत जनजातीय नृत्य मंडलियों में भी जोर-शोर से किया।