featured Breaking News देश राज्य

खुलासा: अस्पताल के नाम पर राम रहीम करता था मानव अंगों की तस्करी

ram rahim 4 2 खुलासा: अस्पताल के नाम पर राम रहीम करता था मानव अंगों की तस्करी

राम रहीम के जेल जाने के बाद लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में डेरे में चल रहे अस्पताल को लेकर नया खुलासा हुआ है। खुलासा भी ऐसा जिससे सबके होश ही उड़े रह जाए। दरअसल पुलिस की जांच में यह बात निकल कर सामने आई है कि राम रहीम का अस्पताल तो केवल दिखाने के लिए था, असल में वह अंगों की तस्करी का काम करता था।

ram rahim 4 2 खुलासा: अस्पताल के नाम पर राम रहीम करता था मानव अंगों की तस्करी
ram rahim

पुलिस को डेरे के अंदर से स्किल ट्रांसप्लांट यूनिट भी मिली है। पुलिस ने डेरे के अंदर से गर्भपात क्लिनिक का भी खुलासा किया है। यहां तक की डेरे के अंदर गैर कानूनी तरह से स्किन ट्रांसप्लांट भी चलाया जाता था। राम रहीम चैरिटी की आड़ में लोगों के शरीर के साथ खिलवाड़ करता था। और उनके अंगों को निकाल कर उनकी तस्करी करता था। वही खबर तो कुछ इस प्रकार भी है कि डेरा में भर्ती होने वाले लोगों से एक खास तरह का शपथ पत्र भी लिया जाता था।

इस शपथ पत्र में साफ तौर पर यह लिखा होता था कि अगर डेरे के अंदर उनकी मौत हो जाती है तो शव को परिजनों के हवाले नहीं किया जाएगा। शपथ पत्र में लिखा होता था कि उनकी मौत के बाद उनके शव को मेडिकल रिसर्च के लिए दाम दिया जाएगा। हालांकि डेरे के पूर्व सेवादार गुरुदास सिंह के मुताबिक भी यहां पर मानव अंगों की तस्करी का काला खेल खेला जाता था।

Related posts

उत्तराखंड में सरकारी तंत्र की लापरवाही का शिकार हुआ शहीद फौजी का शव

piyush shukla

महाराष्ट्र में 7 अक्टूबर से खोले जाएंगे शिरडी, सिद्धिविनायक मंदिर, जाने क्या होंगे नियम

Rani Naqvi

इगास पर्व: दीपावली के बाद 11वें दिन मनाया जाता है इगास, कुछ ऐसी हैं विशेषताएं

Saurabh