दुनिया Breaking News

भारतीय गोलीबारी में 4 नागरिकों की मौत: पाकिस्तान सेना

Pakistan asks Indian embassy to leave his country भारतीय गोलीबारी में 4 नागरिकों की मौत: पाकिस्तान सेना

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को दावा किया कि भारतीय सेना की ओर से जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर की गई ‘अकारण’ गोलीबारी में उसके चार नागरिकों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) के अनुसार, भारत ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है। भारतीय गोलीबारी का निशाना नीलम घाटी में एक वाहन था। पाकिस्तानी सैनिकों ने भी जवाबी हमले किए। वर्तमान में सीमा पर दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

पाकिस्तान की ओर से यह दावा भारतीय सेना द्वारा एक दिन पहले नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में तीन भारतीय जवानों के शहीद होने और उनमें से एक के शव को छत विक्षत किए जाने के दावे के बाद किया गया है। भारत के अनुसार, यह हरकत पाकिस्तान सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) की प्रतीत होती है। हालांकि पाकिस्तान ने आरोपों से इनकार किया है।

Related posts

आतंकवादियों की मंशा थी पुलवामा कांड दोहराना, लेकिन सैनिकों ने कर दिया ढेर

bharatkhabar

यमन में आर्मी कैंप पर हमला, 40 लोगों की मौत

bharatkhabar

सीरिया में आईएस ने किए रासायनिक हमले

bharatkhabar