मध्यप्रदेश featured खेल देश राज्य

बांग्लादेश पर 38 रनों की बढ़त, भारत ने बनाये 188 रन

south africa world india 2015 icc cricket b8670d70 3f03 11e7 b7e5 3de2b6485255 बांग्लादेश पर 38 रनों की बढ़त, भारत ने बनाये 188 रन

इंदौर। भारत ने यहां होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को बांग्लादेश पर 38 रनों की बढ़त ले ली है। भारत ने भोजनकाल की घोषणा तक बांग्लादेश के पहली पारी में बनाए गए 150 रनों के जवाब में सत्र के अंत तीन विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए हैं।

भोजनकाल तक सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल अपने शतक के करीब हैं। मयंक 91 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच 69 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

भारत ने दिन की शुरुआत एक विकेट के नुकसान पर 86 रनों के साथ की थी। पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज मयंक और चेतेश्वर पुजारा ने पारी को आगे बढ़ाया। पुजारा अर्धशतक पूरा करने के कुछ देर बाद ही अबु जायेद को अपना विकेट दे बैठे। पुजारा ने 72 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 54 रन बनाए।

कप्तान विराट कोहली ने दो गेंदें खेलीं लेकिन बिना खाता खोले जायेद का दूसरा शिकार बने। यहां से मयंक और रहाणे ने सुनिश्चित किया कि भारत कोई और विकेट न खोए जिसमें वह भोजनकाल तक सफल रहे हैं।

मयंक ने 166 गेंदों अभी तक खेली है जिनमें से वह 13 पर चौके और एक पर छक्का मार चुके हैं। रहाणे ने 72 गेंदों का सामना किया है और पांच चौके लगाए हैं।

Related posts

हाथरस गैंगरेप केस में पीड़ित परिवार की याचिका पर हुई सुनवाई, हाईकोर्ट ने फैसले को रखा सुरक्षित

Samar Khan

भारत ने दिया मुंहतोड़ जबाब, 15 पाकिस्तानी रेंजर्स को मार गिराया

Rahul srivastava

गुजरात तक पहुंचा जेएनयू, एबीवीपी और लेफ्ट विंग के छात्रों के बीच हुई झड़प का विवाद

Rani Naqvi