featured देश राज्य

मुंबई के कमला मिल होटल आग प्रकरण में 2 गिरफ्तार

mumbai

मुंबई। लोअर परेल में स्थित कमला मिल कंपाउंड में होटल मोजो में आग लगने के मामले में पुलिस ने होटल के 3 मालिकों पर मानव वध का मामला दर्ज किया है और दो को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों से स्थानीय पुलिस पूछताछ कर रही है। इस घटना में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 12 लोगों का इलाज केईएम , भाटीया व सायन अस्पताल में हो रहा है। घायलों में अभी भी 8 लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

mumbai
mumbai

मिली जानकारी के अनुसार इस होटल में मालिकों ने आग प्रतिबंधक उपाय योजना का इंतजाम नहीं किया था। इससे होटल में आग लगने के बाद तत्काल आग नहीं बुझाई जा सकी थी। इसके उलट होटल में रात आग लगने के बाद तीनों यहां लोगों को बचाने की बजाय खुद भाग खड़े हुए थे। स्थानीय नाम जोशी मार्ग पुलिस इन आरोपों में होटल मालिक रीतेश सिंघवी, अभिषेक सिंघवी व मानका के विरुद्ध मामला दर्ज किया है और इनमें दो लोगों से सघन पूछताछ कर रही है। स्थानीय पुलिस इस होटल के मैनेजर व अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है और होटल को मिले लाईसेंस की भी जांच कर रही है।

Related posts

भारत ने स्वदेश में विकसित बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रहार’ का ओडिशा तट से सफलतापूर्वक किया परीक्षण

rituraj

World Corona Update : दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या हुई 24 करोड़

Neetu Rajbhar

कोरोना काल में आई इतनी लाशें कि कब्र खोदते-खोदते चली गई युवक की जान!

Aditya Mishra