देश राज्य

बीजेपी अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा

bjp 1 बीजेपी अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा

नई दिल्ली। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रामविचार नेताम ने अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा कर दी। नवगठित कार्यकारिणी में 9 उपाध्यक्ष, 3 महासचिव और 8 सचिव व एक कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। गुरूवार को जारी कार्यकारिणी की सूची में अशोक नेते (सांसद), प्रकाश वेलिप पूर्व मंत्री, लक्ष्मण टुडु विधायक (झारखंड), डॉ दर्शनाबेन देशमुख, त्रिलोक कपूर, रंजीत रंघांग, कालीराम मांझी, एस.वी. रामचंद्र और जय सिंह मारावी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। तीन महासचिव में राम सिंह राठवा (सांसद), अर्जुन मीणा (सांसद) व सुभाष पटेल (सांसद) का नाम शामिल है।

bjp 1 बीजेपी अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा

बता दें कि राष्ट्रीय कार्याकारिणी में 8 सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसमें पेसाम पोंगपे (विधायक, अरूणांचल प्रदेश), निम्माखा जयराज, भीमा मंडावी, कोचे मुंडा, मंजुला ताई गावित, हैथ्युंग टुंगोई लोथा, अमर सिंह पवांर और डॉ प्रेम सिंह राणा को शामिल किया गया है। इसके अलावा हेमराज मीणा को वित्त विभाग का प्रभारी और प्रदीप कन्नौजिया को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।

वहीं नेताम की कार्यकारिणी में सोशल मीडिया विंग का जिम्मा नुरुपम चकमा को सौंपा गया है। जबकि अनिता मीणा को मोर्चा का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मोर्चा की कई अन्य समितियों के भी प्रभारी नियुक्त कर दिये गए हैं। मोर्चा की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पदाधिकारियों के अलावा 61 सदस्यों को जगह दी गई है।

Related posts

सीएम रावत ने मोहकमपुर में अटल सेतु (फ्लाई ओवर) का लोकार्पण किया

Rani Naqvi

रेप की कोशिश नाकाम होने पर, आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ चौथी मंजिल से फेंका

Rani Naqvi

पौड़ी जिले में सीएम का आज आखिरी दिन, जानें एनसीसी अकादमी को लेकर क्या बोले

Aman Sharma