डूंगरपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार गैंजी पंचायत में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का शुभारंभ चौरासी विधायक सुशील कटारा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों को आगामी 24 अप्रैल तक तीन चरणों में आयोजित होने वाले अभियान के तहत संपादित होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
इसी प्रकार विकासनगर, गोरादा, वेंजा, चारवाड़ा, पाडली, ओटिया में अभियान की गतिविधियां हुई। इस दौरान बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। समारोह में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच गैातम यादव, ईश्वरलाल पाटीदार, प्रवीणसिंह, मगनलाल यादव, दिनेश यादव, अनिल यादव आदि मौजूद थे।